Jansansar
धर्म

आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि

नई दिल्ली [भारत], 6 अक्टूबर: आनंदधाम आश्रम, नई दिल्ली में चल रहे श्री गणेश-लक्ष्मी महायज्ञ 2025 में डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (ShivSena NDA Alliance & Elections), अपने परिवार के साथ पधारे।

डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने परिवार सहित मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आराधना करते हुए यज्ञ में भाग लिया और राष्ट्र एवं समाज कल्याण के लिए आहुति अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने परम पूज्य सुधांशु जी महाराज एवं आश्रम परिवार के साथ सनातन धर्म प्रचार-प्रसार, हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक जागरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

आश्रम भ्रमण के दौरान डॉ. वर्मा ने गौशाला का निरीक्षण किया और स्वयं गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन को युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उनकी इस श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक, समाज सुधारक एवं विश्व जाग्रति मिशन के परमाध्यक्ष आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को “गौ रक्षक” की उपाधि प्रदान की तथा उन्हें शुभाशीष पत्र एवं विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

आचार्य सुधांशु जी महाराज अपने प्रवचनों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में सनातन संस्कृति, गौ सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से करोड़ों लोग धर्म, अध्यात्म और सेवा के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।

डॉ. अभिषेक वर्मा ने भी आचार्य जी द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन धर्म की धारा को घर-घर तक पहुँचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में डॉ. अभिषेक वर्मा को अयोध्या के पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी द्वारा “सनातन योद्धा” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। इस प्रकार अल्प समय में उन्हें मिले ये सम्मान उनके समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने डॉ. अभिषेक वर्मा एवं उनके परिवार के इस धार्मिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Related posts

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

Ravi Jekar

वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश

Ravi Jekar

Leave a Comment