Jansansar
अखंड दत्त बावनी
धर्म

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से बना ऐतिहासिक क्षण

भरूच (गुजरात), 13 मई: हांसोट तहसील के कोसांबा ख़रच गांव स्थित आध्यात्मिक साधना और वैदिक परंपराओं के संरक्षण का केंद्र बने दत्तात्रेय आश्रम ने एक बार फिर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आश्रम में आयोजित 24 घंटे अखंड दत्त बावनी पाठ और उसके बाद 1,25,000 नागरवेल (पान) और लवंग बीड़ा अर्पण के साथ 51 कुंडी श्री हनुमान यज्ञ को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस अद्भुत आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया गया है।

इस उपलब्धि को लेकर आश्रम द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में  आश्रम के संस्थापक आचार्य श्री भाविनभाई पंड्या और आचार्य श्री मननभाई पंड्या ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से आश्रम में अखंड धुनी निरंतर प्रज्वलित है। यहां गौ सेवा, मंदिर, भोजनालय और यज्ञशाला के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आश्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वैदिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

हाल ही में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 6 मई 2026 को शाम 4 बजे से 7 मई 2026 को शाम 4 बजे तक 24 घंटे का अखंड दत्त बावनी पाठ किया गया। साथ ही 51 कुंडों में विशाल हनुमान यज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें 1,25,000 पान और लवंग बीड़ा अर्पित किए गए। इस आयोजन में 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि 500 से 1,000 साधक यज्ञ में सहभागी बने।
गौरतलब है कि आश्रम ने इससे पहले भी एक साथ 1,008 हनुमान यज्ञ कर विश्व स्तर पर पहचान बनाई थी। अब यह नया रिकॉर्ड आश्रम की आध्यात्मिक साधना और जनभागीदारी का प्रमाण बन गया है।

आश्रम में हर रविवार ‘अर्जी’ कार्यक्रम भी आयोजित होता है, जिसमें श्रद्धालु नारियल, घी और तिल अर्पित कर भगवान दत्तात्रेय से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना करते हैं।

Related posts

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

Ravi Jekar

वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश

Ravi Jekar

Leave a Comment