Jansansar
गीतकार डॉ.अवनीश राही
मनोरंजन

गीतकार डॉ.अवनीश राही को हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने दिया “राष्ट्रीय गौरव साहित्य श्री सम्मान-2025

हिमाचल प्रदेश 14 फरवरी। भारत विभूषण से विभूषित अलीगढ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् गीतकार डॉ.अवनीश राही को उनके द्वारा भाषा,साहित्य एवं संस्कृति के संवर्द्धन में अतुलनीय योगदान हेतु “राष्ट्रीय गौरव साहित्यश्री सम्मान-2025” हिमाचल प्रदेश से अलंकृत किया गया। इस विशिष्ट सम्मान के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रेडीसन ब्लू पांच सितारा होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ला ने गीतकार डॉ.अवनीश राही को अंग-वस्त्र,स्मृति-चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर “राष्ट्रीय गौरव साहित्य श्री सम्मान-2025” हिमाचल प्रदेश की उपाधि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश गवर्नर ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने साहित्य की गंध बिखे रहे जनकवि गीतकार डॉ.अवनीश राही का साहित्य ओस की बूदों के मानिद् है जो हर मन के प्यासे मरुथल को तृप्त कर रहा है। हम आशा करते हैं कि डॉ. राही समाज हित और राष्ट्रहित में यूँ ही अपनी कलम चलाते रहेंगे।

जैन समुदाय से इंडो-कनाडा के चेयरमैन नीलेश लोढ़ा ने कहा कि आज के परिवेश में साहित्यिकारों की भूमिका बेहद खास है। इसी संदर्भ में साहित्यकार डॉ.अवनीश राही का साहित्य वर्तमान समाज का आईना है। जिसमें हर जन-मानस का प्रतिबिंब दिखता है।

गीतकार डॉ.अवनीश राही ने यह सम्मान अपने पिता साहित्यकार अमर सिंह राही सहित अपने अलीगढ वासियों के साथ-साथ समस्त सहित्यकारों कलमकारों को समर्पित किया।

कैज़ ब्रेन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ, राजस्थान सहित पूरे भारत के विविध कला क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।
ज्ञातव्य हो कि अलीगढ के हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में व्याख्याता पद पर आसीन गीतकार डॉ.अवनीश राही को पिछले दिनों दिल्ली विधान सभा में दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष माननीय राम निवास गोयल जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार “भारत विभूषण” की उपाधि से विभूषित किया था, वहीं बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी “साहित्य शिरोमणि शब्द-सम्मान” से सम्मानित किया।

Related posts

ईशा शर्मा के एटीट्यूड और शिल्पा जोशी की आवाज का खतरनाक कॉम्बिनेशन: ‘45 बोर’

Ravi Jekar

SVF ने ‘जय कनैयालाल की’ का ट्रेलर लॉन्च किया; पारिवारिक मनोरंजन के साथ भावनाओं और हँसी का अनोखा मिश्रण।

Ravi Jekar

‘वीणा माँ के सुरों की शाम, एक पेड़ लगाओ माँ के नाम’ का संगीतमय कार्यक्रम में श्रोताओं ने लिया आनंद

Ravi Jekar

म्यूज़िक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित–कपिल पालीवाल ने ‘SAGWAAN’ फिल्म में दिया संगीत

Ravi Jekar

‘फुर्र’ का मुहूर्त: आम आदमी के सपनों और रिश्तों को छूती अनोखी कहानी

Ravi Jekar

महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की सलाहकार बनीं

Ravi Jekar

Leave a Comment