Jansansar
मनोरंजन

कलर्स के ‘जुनूनियत’ में इंद्रजीत मेहता की भूमिका निभा रहे ‘ऋषि खुराना’

कलर्स के ‘जुनूनियत’ ने प्यार, संगीत और महत्वाकांक्षा की अपनी अनूठी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें अंकित गुप्ता– जहान, गौतम सिंह विग– जॉर्डन और नेहा राणा– इलाही की भूमिका निभा रहे हैं। इस म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा में, अब अनुभवी अभिनेता ऋषि खुराना की इन्ट्री हो चुकी है, जो इस हफ्ते से जॉर्डन के पिता इंद्रजीत की भूमिका निभा रहे हैं। मौजूदा ट्रैक में, जॉर्डन और इलाही के बीच दरार से उनकी शादी को खतरा है। दूसरी ओर, जहान एक घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए अपने पिता बलजीत और जॉर्डन के पिता इंद्रजीत को साथ लाने की योजना बना रहा है। जहान, जॉर्डन और इलाही का जीवन आगे कैसे जुड़ेगा? क्या जॉर्डन और जहान के परिवारों का रहस्य खुलने वाला है?

शो में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए, ऋषि खुराना कहते हैं, “जुनूनियत में, मैं जॉर्डन के पिता और एक व्यवसायी इंद्रजीत का किरदार निभा रहा हूँ। मैंने शो में उस समय इन्ट्री ली जब जॉर्डन और इलाही की शादी टूट गई थी। इंद्रजीत को अपनी गलतियों का एहसास होता है और वह अपनी गलतियों को सुधारना चाहता है। वह मेरे इस विश्वास को प्रदर्शित करता है कि सुधरने और एक बेहतर इंसान बनने में कभी देर नहीं होती। निर्माता, रवि दुबे और सरगुन मेहता के साथ काम करना उत्साहजनक है, जिन्होंने टेलीविज़न क्षेत्र में निर्माता के रूप में अपने लिए एक उल्लेखनीय जगह बनाई है। वे मेरे लिए परिवार जैसे हैं, और मैंने दस साल पहले एक यादगार शो में रवि के साथ काम किया था। उनसे फिर मिलकर और सरगुन के साथ काम करके, मुझे उनकी रचनात्मक शक्तियों को जानने का मौका मिला है। मनोरंजन के लिए दर्शकों का पसंदीदा चैनल रहे, कलर्स के साथ फिर से सहयोग करना अद्भुत लगता है।”

और जानने के लिए ‘जुनूनियत’ देखते रहें, सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर।

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment