Jansansar
धर्म

ओ साँवरे… मुझे तेरी ज़रूरत है…

जय श्री श्याम

सूरत: वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मन्दिर, सूरतधाम में रविवार को देर रात तक चली भजन संध्या में सैंकड़ों भक्तों ने बाबा को रिझाया । बाबा की ज्योत लेने के किए भक्तों की लंबी-लंबी क़तारें देर रात तक लगी रही । आयोजन के दौरान पूरे पण्डाल में इत्र-फुहार का विशेष आयोजन किया गया ।


श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा मंदिर विस्तार हेतु आयोजित आठ दिवसीय “श्री श्याम आशीर्वाद” महोत्सव का रविवार को समापन हुआ । इस मौक़े पर रात्रि साढ़े सात बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया । बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलन के पश्चात भजन संध्या में चंडीगढ़ से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार कन्हैया मित्तल ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । उनके भजन “ओ साँवरे…मुझे तेरी ज़रूरत है…”, “मेरी अँखिया करे इंतज़ार साँवरे” एवं लेने आज सूरत वाले मुझे वीआइपी रोड पे” पर भक्त भाव विभोर हो झूम उठे । कन्हैया मित्तल ने भगवान राम के मन्दिर पर भी भजन सुनाये।
देर रात तक चली भजन संध्या के दौरान पूरे पांडाल के अलावा पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा हुआ था । इस मौक़े पर ट्रस्ट के अनेकों सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

Leave a Comment