Jansansar
पहलगाम आतंकी हमला
वर्ल्ड

पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ उजागर, भारतीय सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू

पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की सीधी भूमिका की पुष्टि कर दी है। भारतीय सरकार ने इस हमले में पाकिस्तान के संलिप्त होने के पुख्ता सबूत विभिन्न देशों की सरकारों को सौंपे हैं।

3 दिनों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिया सबूत:
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादियों की पहचान, तकनीकी इंटेलिजेंस और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के माध्यम से पाकिस्तान से जुड़े ठोस प्रमाण एकत्र किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियां पाकिस्तान के कम से कम दो ठिकानों से जुड़ी मिली हैं। कई आतंकी हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारत आए थे।

पाकिस्तान ने आरोप नकारे:
हमले में 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में बयान बदलते हुए इससे पल्ला झाड़ लिया। वहीं पाकिस्तान सरकार ने भी अपनी किसी भी भूमिका से इनकार कर दिया है। हमले के बाद कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए जम्मू-कश्मीर यात्रा पर चेतावनी जारी की है।

भारतीय सेना का सख्त एक्शन:
भारतीय सेना ने हमले के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। अब तक 200 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त संदेश:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक-एक आतंकवादी को ढूंढेगा और उन्हें सजा देगा। कोई भी हमलावर अब बच नहीं पाएगा।

Related posts

30 दिन. 30 विजेता! यात्री सिल्वर कॉइन्स की बरसात हो रही है।

Jansansar News Desk

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने फिजिकल एआई के युग के लिए अपने रोबोटिक्स विजन पर प्रकाश डाला

Jansansar News Desk

वडील वंदना 4: मानवता और भक्ति के भव्य उमंग के साथ 3500 वृद्धजनों के चरणों में वंदन

Jansansar News Desk

बर्नेट होम्योपैथी द्वारा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन ३ जर्मनी में हुआ संपन्न

Ravi Jekar

ICC पर बैन और WHO से आउट अमेरिका: क्या ग्लोबल संस्थाओं पर दबाव बना रहे हैं ट्रंप?

Ravi Jekar

चीन अब एआई में भी अग्रणी: डीपसीक के सस्ते एआई मॉडल ने वैश्विक टेक क्षेत्र में हलचल मचाई, एनवीडिया की 600 बिलियन डॉलर की वैल्यू मिनटों में गायब

Leave a Comment