Jansansar
बिज़नेस

उर्वशी रौतेला, डिवाइन ब्रिक्स की ब्रांड एंबेसडर, ने 180% मुनाफा वृद्धि के उपलक्ष्य में टीम को 200 फ्लैट्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए; संस्थापक महेंदर सिंह उपस्थित रहे

डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट ने कोविड के बाद हुए मुनाफे का जश्न अपने एसोसिएट्स को 200 फ्लैट्स देने के साथ मनाया। यह अभूतपूर्व कदम सराहनीय है, बता दें कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी के बाद 180% की उल्लेखनीय वृद्धि की, इसका जश्न मनाना तो लाजमी था। बता दें कि यह उपलब्धि कंपनी के ग्रोथ को अच्छा मुनाफा और बढ़ावा देने वाली है।

डिवाइन ब्रिक्स ने अवॉर्ड सेरेमनी में जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी शामिल किया, उन्होंने ही एसोसिएट्स को चाबियाँ दी । यह यादगार जश्न कंपनी के मुख्यालय में आयोजित किया गया था, बता दें कि यह कदम डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट ने अपनी टीम की कड़ी मेहनत, डेडीकेशन और वफादारी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा, “मैं इस अविश्वसनीय कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट की सफलता की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है, और अपने टीम व एसोसिएट्स के लिए ऐसी सराहना कंपनी के असाधारण कॉर्पोरेट वैल्यूज को दर्शाता है। ऐसी कंपनी को देखकर बेहद ही खुशी मिलती है जो अपने कर्मचारियों को अपनी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति के तरह देखती है।

डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट के फाउंडर और डायरेक्टर  महेंद्र सिंह ने भी अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने मिशन व विजन को भी साझा किया। उन्होंने कहा, ”हमारे सफलता का सबसे बड़ा योगदान हमारी टीम को जाता है। उनके एफर्ट्स और कड़ी मेहनत ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, खासकर चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जब लोगों ने उम्मीद भी छोड़ दी थी। इसलिए यह सेलिब्रेशन आपको धन्यवाद कहने का  हमारा तरीका है। हम चाहते हैं कि जिस सफलता को बनाने में उन्होंने मदद की है उसमें वे भी हिस्सा लें। हम इस सफलता की राह पर साथ चलने को तैयार हैं और मुझे आशा है आने वाले समय में हम इससे भी बड़ी उपलब्धियों का हिस्सा बनेंगे।”

डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट आज के समय में रियल एस्टेट इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ और लीडिंग कंपनी है। बता दें कि कंपनी ने कोविड के बाद जो रिकवरी और मुनाफा हासिल किया, उसका उल्लेख बेहद सराहनीय है।  बता दें कि यह सक्सेस इवेंट दुबई, के शांगरी-ला में आयोजित किया गया था।

अधिक जानकारी के लिए आप यहां जा सकते हैं – https://www.divinebricks.com/

https://youtu.be/rluHM6PPJWI?si=Zimrr8_xl_DZAFuS

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment