Jansansar
मनोरंजन

कलर्स की ‘डोरी’ के कलाकारों ने माही भानुशाली के भोला में अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलकर बात की

कलर्स का ‘डोरी’ अपनी युवा नायिका, डोरी (माही भानुशाली द्वारा अभिनीत) के इर्दगिर्द बुनी गई आकर्षक कहानी से धूम मचा रहा है। यह दिल छू लेने वाली कहानी डोरी के प्रगतिशील विचारों और कैलाशी देवी ठाकुर (सुधा चंद्रन द्वारा अभिनीत) के रूढ़िवादी विचारों के बीच टकराव को दर्शाती है। मौजूदा कहानी में, अग्नि (डोरी के पिता) की याददाश्त को वापस लाने के लिए, डोरी ने खुद को भोला नाम के लड़के में ट्रांसफॉर्म कर लिया है। इस नए अवतार में, वह नकली माता-पिता को देखकर खुद को अपने परिचित लोगों के सामने प्रकट करने में झिझकती है। जबकि भोला अग्नि की याददाश्त वापस लाने के लिए विभिन्न तरीकें आज़मा रहा है, इस भूमिका को निभाने वाली प्यारी एक्ट्रेस को प्रशंसकों से ढेर सारा प्यार और समर्थन मिल रहा है।

अग्नि की भूमिका निभा रहे अमर उपाध्याय कहते हैं, “डोरी एक बहुमुखी अभिनेत्री है। पहले वह एक बच्ची का किरदार निभा रही थीं, लेकिन कहानी में आए ट्विस्ट के कारण अब वह एक लड़के भोला की भूमिका में हैं। उसने लड़के के रूप में इस भूमिका को बहुत सुंदरता से निभाया है और छोटे बाल उस पर सूट करते हैं। वह अपनी आवाज़ को किसी लड़के जैसी बनाने के लिए काफी मेहनत कर रही है। उसने इस भूमिका में ढलने और इसे प्यारा बनाने के लिए जो मेहनत की है, मुझे उसकी तारीफ करनी होगी, और हर डायलॉग को याद करने की उसकी क्षमता वाकई बेहतरीन है।”

मानसी की भूमिका निभा रहीं तोरल रासपुत्रा कहती हैं, “माही भोला के अपने नए लुक में बहुत प्यारी लग रही है। वह जो भूमिका निभाती आई है, उससे अलग किरदार निभाना उसके लिए चुनौतीपूर्ण है। किसी लड़के की बॉडी लैंग्वेज और बोली को अपनाना मुश्किल है, लेकिन वह बेहतरीन काम कर रही है। मुझे उसके मॉक शूट के दौरान उससे मिलना याद है, और वह अपनी अपीयरेंस को लेकर बहुत सचेत हो गई थीं। मेरा मानना है कि स्क्रीन पर भोला के अपीयरेंस को आकार देने में निर्देशक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खासकर अच्छा परफॉर्म कर रही है और उसने टपोरी लड़के का लुक बहुत अच्छा अपनाया है।”

कैलाशी देवी की भूमिका निभा रहीं सुधा चंद्रन कहती हैं, “भोला का सीक्वेंस कहानी में बहुत ही दिलचस्प मोड़ लेकर आया है। लोगों का मानना है कि डोरी मर चुकी है, लेकिन उसने अपना रूप बदल लिया है और अपने पिता की याददाश्त वापस लाने के लिए भोला बनकर लौट आई है। वह बहुत ही अच्छा परफॉर्म कर रही है; लड़की होते हुए किसी लड़के का किरदार निभाना उसके लिए चुनौतीपूर्ण है। इस खूबसूरत लड़की ने अपने बाबा को खोजने के लिए बिना ग्लैमर का लुक अपनाया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भोला के रूप में उसका सफर कैसा है और वह अपने पिता गंगा प्रसाद (अमर उपाध्याय द्वारा अभिनीत) से फिर मिलने के लिए क्या करेगी। मुझे उम्मीद है कि फैंस भोला को उतना ही प्यार करेंगे जितना उन्होंने डोरी को किया था।”

 

देखते रहिए ‘डोरी’ हर सोमवार से रविवार रात 8:30 बजे केवल कलर्स पर।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें।

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment