Jansansar
एजुकेशन

राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने “शिक्षा रिफॉर्म” लाॅन्च किया

— “शिक्षा रिफॉर्म” के अंतर्गत एआई, साइबर सुरक्षा सहित अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू किए

— टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को बहुत उपयोगी साबित होगा

सूरत : वर्तमान समय में दुनिया आधुनिक शिक्षा की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया द्वारा आज सूरत में ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म “शिक्षा रिफॉर्म” (शिक्षा में सुधार) कोर्स लाॅन्च किया गया है।

सूरत में होटल अमोर में भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् दीपक राजगुरु और शहर के विभिन्न स्कूलों के ट्रस्टी और प्रिंसिपल बडी संख्या में उपस्थित रहे थे। साथ ही फिनलैंड से केमक यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के किम्मो निक्कानेन और शिक्षाविद एंटी इसोविता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने कहा कि, आज जब पूरी दुनिया टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ रही है, ऐसे समय में फिनलैंड और माइक्रोसाॅफ्ट कंपनी के सहयोग से “शिक्षा रिफॉर्म” कार्यक्रम लाॅन्च किया गया है। विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए यह प्लेटफॉर्म बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।

शिक्षा रिफॉर्म के सह-संस्थापक राजीव सोनी और परेश चलोडिया ने कहा कि, फिनलैंड की यूनिवर्सिटी और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से शिक्षा रिफॉर्म द्वारा एआई, साइबर सुरक्षा सहित अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिसकी फीस भी बहुत कम रखी गई है। शिक्षा रिफॉर्म के भागीदार अंकुर पटेल और उमेश बारडोलीवाला ने कहा कि, विशेष बात यह है कि, इस कोर्स को करने वाले छात्रों को क्रेडिट भी दिया जाएगा। जो भविष्य में फिनलैंड समेत यूरोपीय देशों में पढ़ने के लिए छात्रों को उपयोगी साबित होगा।

Related posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए   

Ravi Jekar

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

Leave a Comment