Jansansar
धर्म

श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव 29 को

>> 31 भजन गायकार देंगे प्रस्तुति

सूरत,

श्री श्याम सरकार परिवार ट्रस्ट सूरत, खाटू द्वारा विशाल श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक योगेश बंसल ने बताया की इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं आलौकिक दरबार सिटी-लाइट स्थित देवसर माता एसी हॉल में कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा। शृंगारित दरबार के समक्ष सुबह सवा ग्यारह बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश भर के 31 सुप्रसिद्ध गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन में राजस्थान के दाँताधाम के पुजारी रमाप्रकाशजी दाधीच का पावन सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। देर रात तक चलने वाले आयोजन में पुष्प-वर्षा, इत्र-फुहार, सवामणी, छप्पन भोग आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts

क्या Phone आपको आपसे बेहतर जानता है? गुरुमां योगिता खत्री ने बताई Digital Habits की सच्चाई

Jansansar News Desk

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

Leave a Comment