Jansansar
Dr. Avneesh Rahi
लाइफस्टाइल

“विश्व हिन्दी दिवस” पर भारत विभूषण गीतकार डॉ.अवनीश को राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत विभूषण डॉ. अवनीश राही “गीत- गंधर्व” साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित

10 जनवरी “विश्व हिन्दी दिवस” पर दुनिया भर में हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से संकल्पित “दा आर्टिस्ट टाॅक्स संस्थान” ने हर वर्ष की भाँति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिन्दी विद्वानों, मनीषियों, साहित्यकारों व शिक्षाविदों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित “लोक कला मंच” ऑडिटोरियम में किया, जिसमे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलमकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकार गीतकार डॉ.अवनीश राही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भारत विभूषण गीतकार डॉ.अवनीश राही को उनके बॉलीवुड में लिखे तमाम गीतों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी साहित्यिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ज्वलंत मुद्दों पर कलम चलाकर जो साहित्य के माध्यम से विश्व पटल पर सामाजिक समरसता का अलख जगाए रखा है उनके अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें आज विश्व हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार “गीत गंधर्व साहित्य सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार शिवम ठाकुर राष्ट्रीय शूटर (टीम इण्डिया), गौरव किशोर शर्मा (न्यूज इण्डिया) व संस्थान के फाउंडर राजेश राय सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गीतकार डॉ.अवनीश राही को मेडल, गीत गंधर्व साहित्य सम्मान, स्मृति-चिन्ह व ताम्र-पत्र के साथ शाॅल उढाकर सम्मानित किया। डा. राही ने कहा कि गीत-गंधर्व साहित्य सम्मान जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति समर्पण को प्रमाणित करते हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, बिहार और अरुणाचल प्रदेश के तामाम हिंदी साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

Related posts

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

सूरत की केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने लॉन्च किए दो नए ब्रांड

Jansansar News Desk

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. दिव्या ज्योति ने किया सराहनीय कार्य, बनी रोल मॉडल

Ravi Jekar

छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

Ravi Jekar

Fashion Model Arya कौन हैं? Vogue फीचर्स से लेकर FMA ब्रांड की सफलता तक

Ravi Jekar

अलीगढ़ से विश्वपटल तक : अमर सिंह राही व डॉ.अवनीश राही के महाकाव्य की गूँज

Jansansar News Desk

Leave a Comment