Jansansar
बिज़नेस

मोटोरोला ने लॉन्च किया edge50 ultra; कंपनी ने मैजिक कैनवस, AI पावर्ड प्रो-ग्रेड कैमरे और स्मार्ट कनेक्ट जैसे moto AI के जेनेरेटिव AI फीचर्स की पेशकश के साथ-साथ फोन, पीसी और टैबलेट के बीच इंटरकनेक्टेड अनुभव को सुविधाजनक बनाकर भारत के फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाई

  • moto AI द्वारा संचालित motorola edge 50 Ultra में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज तैयार करने के लिए AI मैजिक कैनवस, तथा ग्राहक के पहनावे से मेल खाने वाली थीम तैयार करने के लिए स्टाइल सिंक जैसे इनोवेटिव Gen AI फीचर्स मौजूद हैं
  • इसका प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम भी moto AI द्वारा संचालित है, जो सबसे अत्याधुनिक कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ बड़ी आसानी से बेमिसाल तस्वीरें एवं वीडियो कैप्चर करता है, और इसी वजह से यह ब्रांड का अब तक का सबसे असरदार कैमरा सिस्टम बन गया है
  • motorola edge 50 Ultra में 2.4μm के बड़े पिक्सल साइज के साथ 1/1.3″ सेंसर से सुसज्जित 50MP का मेन कैमरा लगाया गया है, जो हर माहौल में बिल्कुल स्पष्ट और चमकदार तस्वीरों के लिए पिछले जेनरेशन की तुलना में 20% ज्यादा रोशनी को अपने भीतर समा लेता है
  • इतना ही नहीं, इसके कैमरा सिस्टम में OIS और 100x एडवांस्ड हाइब्रिड ज़ूम के साथ दुनिया का पहला 64MP 3x टेलीफोटो ऑप्टिकल ज़ूम लेंस भी लगाया गया है
  • motorola edge 50 Ultra लीक से हटकर सबसे उम्दा स्मार्ट कनेक्ट फीचर के साथ आता है, जो अलग-अलग डिवाइस के बीच कनेक्टिविटी को बेहद सरल बना देता है और आप बड़ी आसानी से अपने फोन, पीसी, टैबलेट आदि पर फ़ाइलों को शेयर कर सकते हैं, फोन ऐप्स को स्ट्रीम कर सकते हैं, और इसी तरह की कई सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं
  • इसमें Super HD (1220p) रिज़ॉल्यूशन वाला 6.7″ का लगभग बॉर्डरलेस pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद है, जो हैरत में डाल देने वाले 144Hz के बेहद तेज रिफ्रेश रेट तथा पैन्टोन द्वारा वैलिडेट किए गए और असल ज़िंदगी में दिखाई देने वाले रंगों के साथ आता है
  • motorola edge 50 Ultra इस सेगमेंट का इकलौता ऐसा स्मार्टफोन है, जो TurboPower™ 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W TurboPower™ के साथ आता है। इस सेगमेंट में पहली बार 10W के वायरलेस पावर शेयरिंग की सुविधा भी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन को दुनिया की पहली FSC द्वारा प्रमाणित बिल्कुल असली वुड फिनिश के साथ पेश किया गया है, जो कुदरत से प्रेरित है और इसकी इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में लकड़ी की हल्की खुशबू के साथ-साथ बॉक्स में क्लाइमेट-फ्रेंडली रंगीन फोन केस मौजूद है
  • motorola edge 50 Ultra को 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में बाजार में उतारा जाएगा, जो सिर्फ 49,999* रुपये की प्रभावी कीमत पर Flipkart, Motorola.in तथा प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

 

नई दिल्ली, 18 जून, 2024: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी, मोटोरोला ने आज अपनी edge फ्रेंचाइजी में सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन, motorola edge 50 Ultra को लॉन्च किया। edge 50 सीरीज़ में शामिल किए गए सबसे नए स्मार्टफोन के रूप में, motorola edge 50 Ultra इंटेलिजेंस और आर्ट के मामले में सबसे आगे है, और इसी वजह से यह सही मायने में अपने सेगमेंट का सबसे अनोखा स्मार्टफोन है। इंटेलिजेंस का सहज तरीके से उपयोग करने वाले इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में moto ai फीचर मौजूद है, जिसमें AI जनरेटिव थीमिंग के साथ स्टाइल सिंक, इमेज जेनरेशन को प्रेरित करने के लिए टेक्स्ट के साथ मैजिक कैनवास और इसी तरह के कई अत्याधुनिक इनोवेशन जैसे कई शानदार फ़ंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन को Motorola के अब तक के सबसे प्रभावशाली कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया गया है, जिसमें AI संचालित Pantone™ वैलिडेटेड कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, motorola edge 50 Ultra सबसे उम्दा स्मार्ट कनेक्ट फीचर के साथ आता है, जो अलग-अलग डिवाइस के बीच कनेक्टिविटी को बेहद सरल बना देता है। इस स्मार्टफोन में 6.7″ का लगभग बॉर्डरलेस कर्व्ड, pOLED डिस्प्ले है, जिसे बेहतरीन तालमेल के साथ बड़ी खूबसूरती से तैयार किए गए डिज़ाइन और सेगमेंट में एकमात्र TurboPower™ 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W TurboPower™ चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 अंडरवाटर प्रोटेक्शन के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस डिस्प्ले प्रोटेक्शन के साथ आता है, साथ ही इसमें सबसे तेज और अधिक दमदार प्रदर्शन के लिए 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की सुविधा मौजूद है।

 

moto ai की खूबियों वाला motorola edge 50 Ultra में AI मैजिक कैनवस फीचर मौजूद है जो ग्राहकों की खुशी में चार चाँद लगा देता है। यह फीचर यूजर्स को टेक्स्ट इनपुट के ज़रिये इमेज जनरेट करने की सुविधा देता है, और इस तरह यूजर्स अपनी कल्पना को साकार कर सकते हैं। इस तरह यह आपके काम, व्हाट्सएप शेयर, मीम्स, कंटेंट क्रिएशन और इसी तरह की ढेर सारी चीजों के लिए कोई भी आर्ट क्रिएट करना बिल्कुल आसान बना देता है। बेहद शानदार GenAI फीचर्स के अलावा, इसके कैमरा सिस्टम में भी moto AI को अच्छी तरह से शामिल किया गया है। motorola edge 50 Ultra का प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम भी moto AI द्वारा संचालित है, जो सबसे अत्याधुनिक कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ बड़ी आसानी से बेमिसाल तस्वीरें एवं वीडियो कैप्चर करता है, और इसी वजह से यह ब्रांड का अब तक का सबसे असरदार कैमरा सिस्टम बन गया है। इसके कैमरे में ढेर सारे AI फीचर्स मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, AI एक्शन शॉट, जो सब्जेक्ट के चलते-फिरते रहने पर भी जल्दी से ब्लर-फ्री तस्वीरें लेता है; AI अडैप्टिव स्टेबलाइज़ेशन, जो वीडियो लेते समय AI की मदद से हलचल को पहचान लेता है और सबसे बेहतर नतीजे के लिए स्टेबलाइजेशन लेवल को बड़े अच्छे तरीके से एडजस्ट करता है; जबकि इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग कैमरे का उपयोग करते समय मैन्युअल रूप से सलेक्ट किए बिना ही सब्जेक्ट पर ऑटोमेटिक तरीके से फोकस करता है। इसके अलावा, AI फोटो एन्हांसमेंट इंजन डायनामिक रेंज में सुधार करता है, किसी भी तस्वीर के सबसे चमकीले और सबसे काले हिस्सों के बीच अनुपात को बढ़ाता है, साथ ही तस्वीर की बारीकियों को और बेहतर बना देता है, जो ज़ूम करते समय जरूरी है। इसमें मौजूद अन्य AI फीचर्स में अलग-अलग सेगमेंट के लिए बेहतर, व्यक्तिगत ट्यूनिंग की पेशकश के लिए फ़ोटो का विश्लेषण करने वाला स्मार्ट कलर सेगमेंटेशन, एडवांस्ड लॉन्ग एक्सपोज़र और वीडियो होराइज़न लॉक शामिल है।

 

motorola edge 50 Ultra में 2.4μm के बड़े पिक्सल साइज के साथ 1/1.3″ सेंसर से सुसज्जित पैन्टोन वैलिडेटेड ट्रू कलर वाला 50MP का मेन कैमरा लगाया गया है, जो हर माहौल में बिल्कुल स्पष्ट और चमकदार तस्वीरों के लिए पिछले जेनरेशन की तुलना में 20% ज्यादा रोशनी को अपने भीतर समा लेता है। इसका लेज़र ऑटोफ़ोकस सब्जेक्ट की दूरी का सटीक तरीके से अंदाजा लगाकर उस पर तेज़ी से फ़ोकस करता है, ताकि यूजर्स के हाथों से कभी कोई मौका चूक न पाए। इसके अलावा, इसके ओम्नी-डायरेक्शनल PDAF के साथ यूजर्स को किसी भी रोशनी में तेज़, अधिक उम्दा परफॉर्मेंस के लिए 32 गुना ज्यादा फ़ोकस वाले पिक्सल मिलते हैं। OIS के साथ मिलकर यह अनचाहे झटकों को समाप्त करता है, जिससे तस्वीरें एकदम स्पष्ट आती हैं। दूसरा रियर कैमरा 50MP Ultrawide + Macro Vision कैमरा है, जिसमें सिर्फ़ एक क्लिक में ज़्यादा कैप्चर करने के लिए 122º का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस लगाया गया है। इसका अल्ट्रा-वाइड सेंसर कई पिक्सल को एक बड़े पिक्सल में मिलाकर कम रोशनी में भी ब्राइटनेस और शार्पनेस को बढ़ाता है, साथ ही इसका बिल्ट-इन मैक्रो विज़न यूजर्स को एक स्टैंडर्ड लेंस की तुलना में 4 गुना अधिक करीब लाता है। रियर कैमरा सिस्टम के तीसरे कैमरे में दुनिया का पहला 64MP 3x टेलीफोटो ऑप्टिकल ज़ूम लेंस लगाया गया है, जिसमें OIS और 100x एडवांस हाइब्रिड ज़ूम की सुविधा मौजूद है। वास्तव में 3x टेलीफोटो लेंस 72mm समतुल्य फोकल लंबाई के बराबर होता है, जिसकी वजह से मुख्य लेंस की तुलना में सब्जेक्ट का ज्यादा-से-ज्यादा हिस्सा फ्रेम में भर सकता है। motorola edge 50 Ultra में सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा लगाया गया है, जो सबसे हाई-रिज़ॉल्यूशन फ्रंट कैमरों में से एक है। यूजर्स अब क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी की मदद से 4x बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी का आनंद ले सकते हैं, जो हर चार पिक्सेल को एक में जोड़ता है और f/1.9 के अपर्चर के साथ अंधेरे माहौल में भी बेहतरीन नतीजे देता है, जिसकी चौड़ाई ज्यादातर सेल्फी कैमरों से अधिक है।

 

इसका कैमरा सिस्टम कई मोड एवं सेटिंग्स की पेशकश करता है, जिसमें टिल्ट शिफ्ट मोड भी शामिल है, जो किसी भी एंगल बोकेह इफ़ेक्ट के लिए कई फोकस पॉइंट्स के साथ तस्वीरें लेता है। इसके प्रो-ग्रेड कैमरे में चार पोर्ट्रेट मोड की सुविधा मौजूद है, जिसमें फोकल लंबाई को फुल व्यू (25mm), वाइड (35mm), स्टैंडर्ड (50mm) या क्लोज-अप (85mm) के बीच एडजस्ट करके अलग-अलग इंटेंसिटी लेवल के साथ बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह दिखने वाले पोर्ट्रेट लिए जा सकते हैं, साथ ही पहली बार कैमरे से एडोब डॉक स्कैन को सीधे एक्सेस करना भी संभव है। इन सभी खूबियों के साथ Pantone™ वैलिडेटेड कैमरे में AI मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्लर और मैजिक एडिटर जैसे Google AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। AI मैजिक इरेज़र की मदद से अनचाही चीजों को हटाएँ, फ़ोटो अनब्लर फ़ीचर के साथ नई और पुरानी दोनों तरह की आउट-ऑफ़-फ़ोकस या धुंधली फ़ोटो को बेहतर बनाएँ, या फिर जनरेटिव AI के ज़रिये अपनी तस्वीरों को फिर से तैयार करने के लिए Google Photos में मैजिक एडिटर फ़ीचर का उपयोग करें। इन सारे फीचर्स का उपयोग करने के लिए बस ऑब्जेक्ट पर टैप करें या उसे सर्कल करें, उसकी पोजीशन बदलने के लिए उसे दबाए रखें और ड्रैग करें, या उसका आकार बदलने के लिए उसे पिंच करें।

 

क्रॉस डिवाइस कनेक्टिविटी की बात की जाए, तो motorola edge 50 Ultra बेमिसाल स्मार्ट कनेक्ट फीचर की पेशकश के साथ सबसे आगे है। स्मार्ट कनेक्ट की मदद से कई डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करना बेहद आसान हो गया है, जिससे कामकाज से संबंधित सारी चीजों को फोन, टैबलेट और पीसी पर आसानी से भेजा जा सकता है, और इसी वजह से यह एकीकृत एवं कुशल डिजिटल जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन घटक बन गया है। स्मार्ट कनेक्ट के भीतर, यूजर्स को स्वाइप टू शेयर, क्रॉस डिवाइस कंट्रोल, कॉन्टेक्स्ट अवेयर फोन, यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड, शेयर हब, ऐप स्ट्रीम और इसी तरह की ढेर सारी सुविधाएँ मिलेंगी। इन सभी की अपनी-अपनी खासियत है, जिन्हें आसानी के साथ इंटीग्रेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

motorola edge 50 Ultra के साथ, यूजर्स घर के बाहर शानदार विजिबिलिटी के लिए 2800nits की पीक ब्राइटनेस के साथ लगभग बॉर्डरलेस 6.7″ pOLED डिस्प्ले के साथ बड़े सुकून से अपने पसंदीदा कंटेंट देखने का आनंद ले सकते हैं, जिससे यह Motorola edge सीरीज स्मार्टफोन का अब तक का सबसे शानदार स्मार्टफोन बन गया है। इसका Super HD (1220p) रिज़ॉल्यूशन पिछले जेनरेशन की तुलना में 13% बेहतर रिज़ॉल्यूशन देता है, जिससे अधिक स्पष्ट विवरण एवं कम पिक्सेलेशन के साथ बिल्कुल साफ-सुथरी और अधिक जीवंत तस्वीर प्राप्त होती है। यूजर्स अब वास्तविक रंगों के एक बिलियन से ज्यादा शेड्स में HDR10+ मूवीज़, शो और बहुत कुछ देख सकते हैं, साथ ही उन्हें 144Hz की बहुत अधिक तेज़ रिफ्रेश रेट की सुविधा भी मिलती है, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करना, गेम खेलना और अलग-अलग कंटेंट्स के बीच स्क्रॉल करना सचमुच बेहद सहज एवं आसान हो जाता है। इसके अलावा, स्क्रीन पर कंटेंट के प्रकार के आधार पर रिफ्रेश रेट अपने आप ही एडजस्ट हो जाता है, और लेटेन्सी को कम करने वाले 360Hz टच रेट के साथ, यूजर्स किसी स्टैंडर्ड डिस्प्ले की तुलना में पहले सेकई गुना बेहतर रिस्पांस का अनुभव करेंगे। कैमरे की तरह इसका डिस्प्ले भी Pantone™ वेरीफाइड है। यह वास्तविक दुनिया के पैन्टोन कलर्स की पूरी रेंज का सही मायने में अनुकरण करके पैन्टोन के मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग की कसौटी पर खरा उतरा है। Pantone SkinTone™ के वैलिडेशन से यह आश्वासन मिलता है कि, इसका डिस्प्ले सचमुच इंसान की त्वचा टोन के काफी बड़े स्पेक्ट्रम को दर्शाता है। यह डिस्प्ले अल्ट्रा-टफ Corning® Gorilla® Glass Victus® प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इसका डिस्प्ले बेहद टिकाऊ है और लंबे समय तक उपयोग के बावजूद इस पर स्क्रैच आने की संभावना नहीं है।

 

लॉन्च के मौके पर, मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री टी.एम. नरसिम्हन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “मोटोरोला में हम हर नए रिलीज़ के साथ अव्वल दर्जे की पेशकश को लोगों तक पहुँचाने के इरादे पर अटल हैं। motorola edge 50 Ultra इस बात को दर्शाता है कि हमने AI पर आधारित स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक लंबी छलांग लगाई है, जो अब तक का हमारा सबसे एडवांस्ड डिवाइस है। यह फोन हार्डवेयर से आगे बढ़कर सही मायने में उपयोगी इनोवेशन के लिए हमारे संकल्प को दर्शाता है। AI की बेमिसाल क्षमता, बिल्कुल अनोखा एवं असली लकड़ी से प्रेरित डिज़ाइन, आपस में कनेक्टेड इकोसिस्टम के अनुभवों और इसी तरह के ढेर सारे फीचर्स वाला यह डिवाइस भारतीय यूजर्स के लिए सच्चे फ्लैगशिप अनुभव के मायने को बड़ी आसानी से बदल देता है। हमें पूरा भरोसा है कि motorola edge 50 Ultra हमारे ग्राहकों को रिवॉल्यूशनरी स्मार्टफोन का अनुभव प्रदान करेगा।”

 

motorola edge 50 Ultra को परस्पर तालमेल की भावना के साथ बड़ी समझदारी से तैयार किया गया है और इसके घुमावदार किनारे हाथों के कुदरती आकार में पूरी तरह से फिट बैठते हैं। इस स्मार्टफोन को अलग-अलग स्टाइल और फिनिश में पेश किया गया है। इसमें दुनिया की पहली FSC-सर्टिफाइड असली लकड़ी की बॉडी लगाई गई है, जो कुदरत से प्रेरित है और इसमें लकड़ी की हल्की-हल्की खुशबू समाई हुई है। साथ ही इसे बेहद मुलायम, प्राकृतिक एहसास वाले वीगन लेदर के साथ भी तैयार किया गया है, जो छूने में आकर्षक लगता है। वीगन लेदर वाला वेरिएंट दो रंगों, यानी फ़ॉरेस्ट ग्रे और पीच फ़ज़- पैन्टोन कलर ऑफ़ द ईयर 2024 में उपलब्ध है। जबकि वुड फ़िनिश एक ही रंग में उपलब्ध है जिसे नॉर्डिक वुड कहा जाता है।

 

इन सभी खूबियों को पावर देने के लिए motorola edge 50 Ultra में 4500mAh की दमदार बैटरी लगाई गई है, जो सेगमेंट में एकमात्र TurboPower™ 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W TurboPower™ चार्जिंग के साथ आती है। यह इस सेगमेंट का इकलौता ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें इकोसिस्टम डिवाइस को चार्ज करने के लिए 10W वायरलेस पावर शेयरिंग मौजूद है, और आदर्श परिस्थितियों में यह स्मार्टफोन सिर्फ़ 18 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। यह स्मार्टफोन IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो धूल, गंदगी और रेत के साथ-साथ 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में डूबने पर भी सुरक्षा प्रदान करता है। परफॉरमेंस की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में बेमिसाल परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। यूज़र्स को तेज़ मल्टीटास्किंग और बेहतर दक्षता के लिए 3.0 GHz तक की स्पीड मिलेगी, साथ ही सुपरचार्ज्ड Qualcomm® AI इंजन के कारण तेज़ गति से ऑन-डिवाइस जेनरेटिव AI की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, motorola edge 50 Ultra सबसे तेज़ LPDDR5X मेमोरी और नवीनतम 12GB RAM + 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ-साथ Wi-Fi 7 नेटवर्क के सपोर्ट के साथ 17 अत्यंत तेज़ 5G स्पीड की पेशकश करता है।

 

गर्मी को नियंत्रित करने के लिए motorola edge 50 Ultra में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ एडवांस्ड थर्मल कॉम्पोनेंट्स का उपयोग किया गया है, जिसका चैम्बर सर्फेस एरिया 5,034mm2 है। मल्टीमीडिया की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos® के साथ दो बड़े स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। यह यूजर्स को क्रिस्प विजुअल और क्लीनर ऑडियो का आनंद लेते हुए सबसे आकर्षक और मनोरंजक मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, डॉल्बी की हेड ट्रैकिंग तकनीक यूजर्स के सिर को घुमाते ही आवाज के लोकेशन की पहचान करती है, उन्हें अधिक कुदरत तरीके से सुनने का अनुभव देने के लिए रीकैलिब्रेट करती है। Qualcomm® Snapdragon Sound™ की मौजूदगी और Bluetooth® के उपयोग से गेम्स, मूवी, म्यूजिक और इसी तरह के कई फीचर्स का सबसे उम्दा अनुभव प्राप्त होता है।

 

motorola edge 50 Ultra के लॉन्च के साथ, मोटोरोला की ओर से पहले से ज्यादा पर्सनलाइज़्ड और सहज Hello UI की पेशकश की गई है, जिसमें सभी Moto apps एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, साथ ही नवीनतम Android 14 के साथ 3 OS अपग्रेड और 4 साल के SMR अपडेट का आश्वासन भी मिलता है। Hello UI फीचर्स में मोटो जेस्चर, थिंकशील्ड के साथ मोटो सिक्योर, फैमिली स्पेस, मोटो अनप्लग्ड और पर्सनलाइज़ 5.0 शामिल हैं। नया motorola edge 50 Ultra सिर्फ एक एडवांस्ड स्मार्टफोन से कहीं बढ़कर है, क्योंकि यह इको-फ्रेंडली बॉक्स के साथ सस्टेनेबल पैकेजिंग तथा प्रोडक्ट डिजाइन की सीमाओं को भी आगे बढ़ा रहा है, जिसमें प्लास्टिक का बिल्कुल उपयोग नहीं किया गया है। इसमें कुदरती सॉइ इंक से प्रिंटिंग की गई है, साथ ही इसमें रीसायकल किए गए एवं रीसायकल करने योग्य सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जिसमें FSC-सर्टिफाइड स्रोतों से 60% से अधिक रीसायकल की गई सामग्रियों से तैयार पैकेजिंग कार्ड स्टॉक भी शामिल है।

 

प्रोडक्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ देखें:

 

उपलब्धता:

 

motorola edge 50 Ultra असली लकड़ी के फिनिश डिज़ाइन में उपलब्ध है जिसे नॉर्डिक वुड कहा जाता है। यह दो रंगों, यानी फ़ॉरेस्ट ग्रे और पीच फ़ज़- पैन्टोन कलर ऑफ़ द ईयर 2024 में भी उपलब्ध है।

 

24 जून 2024, दोपहर 12:00 बजे से Flipkart, Motorola.in और रिलायंस डिजिटल सहित सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर स्मार्टफोन की सेल शुरू होगी।

 

लॉन्च के समय मूल्य:            

12GB+512GB      : 59,999

 

विशेष शुरुआती ऑफर्स

विशेष शुरुआती ऑफर के रूप में केवल सीमित समय के लिए 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट

12GB+512GB     : 54,999

 

किफायती ऑफर्स~:

  • HDFC और ICICI जैसे प्रमुख बैंकों की ओर से 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट

 

  • ग्राहक सभी प्रमुख बैंकों से 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMIs का भी लाभ उठा सकते हैं, जो 4,167/ प्रति माह से शुरू है

 

ऑफर्स के साथ प्रभावी कीमत:

12GB+512GB वेरिएंट के लिए: 49,999/- रुपये (जिसमें शुरुआती ऑफर और बैंक ऑफर शामिल हैं)

 

प्रोडक्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें:

Flipkart             www.flipkart.com/motorola-edge-50-ultra-5g-coming-soon-store

Motorola की वेबसाइट           www.motorola.in/smartphones-motorola-edge-50-ultra/p

 

 

Detailed Marketing Specifications

 

SpecificationDetails
Operating systemAndroid™ 14
Memory (RAM)12 GB
LPDDR5X | + RAM Boost 3.0 (Additional upto 12GB RAM)
Storage512 GB built-in
UFS 4.0
SecurityOn-screen fingerprint reader
Face unlock
ThinkShield®
Moto Secure
SensorsProximity
Ambient light (front)
3-in-1 sensor (exposure, auto white balance, flicker)
Accelerometer
Gyroscope
SAR sensor
Magnetometer (compass)
Battery size4500mAh
Battery lifeOver a day of battery life* (up to 40 hours)
ProcessorSnapdragon® 8s Gen 3 Mobile Platform
Charging125W TurboPower™ charging
Up to 50W* wireless charging
10W wireless power sharing

Get power for the day in just <7? minutes of charging.**

Display size6.7″ Super 1.5K (1220p) display
Display technologypOLED
HDR10+
10-bit; Over a billion shades of color
100% DCI-P3 color space
144Hz refresh rate
Touch rate: 360Hz (gaming mode)
DC Dimming
LTPS
Peak Brightness: 2500 nits
Display certificationsHDR10+
Amazon HD streaming
Netflix HD streaming
SGS Low Blue Light
SGS Low Motion Blur
Pantone Validated™ color & Pantone Skintone™ Validated
Resolution1.5K  (2712 x 1220 | 1.5K)
446ppi
Aspect ratio20:9
Screen-to-body ratioActive Area-Touch Panel (AA-TP): 93.5%
Dimensions161.09x 72.38 x 8.59mm  |  6.3 x 2.8 x 0.3in.
Weight197g
BodyFront: 3D Corning® Gorilla® Glass Victus® with anti-fingerprint coating
Frame: Sandblasted aluminum
Rear: Vegan Leather (or Real Wood)
Water protectionIP68
PortsUSB Type-C port (USB 3.1 gen 2 compatible)
DisplayPort 1.4
Colors Nordic Wood [FSC Certified Real Wood Finish]
Peach Fuzz – Pantone Color of the year and Forest Grey [Silicone Vegan leather]
Rear camera 1 hardware50MP
1/1.3″ optical format
f/1.6 aperture
1.2μm pixel size | Quad Pixel Technology for 2.4μm
Omni-directional PDAF
Optical Image Stabilization
Rear camera 2 hardware50MP Ultrawide angle (122° FOV)
Macro Vision
f/2.0 aperture
0.64μm pixel size | Quad Pixel Technology for 1.28μm
Autofocus
Rear camera 3 hardware64MP Telephoto
3x Optical Zoom
f/2.4 aperture
1.4μm pixel size | Quad Pixel Technology for 1.4μm
Autofocus
Optical Image Stabilization
Rear camera 4 hardwareLaser autofocus (time-of-flight);
3-in-1 Sensor (exposure, auto white balance, flicker)
Rear camera softwareShooting modes:
Portrait (24mm/35mm/50mm/85mm)
Macro
Long Exposure
Timelapse
Dual Capture
Ultra-Res
Night Vision
Tilt-Shift
Pro
Scan (powered by Adobe Scan)

Artificial intelligence:
Turbo Fusion Pro
Adaptive Shutter
Auto Smile Capture
Gesture Capture
Google Lens™ integration
Shot Optimization/Smart Color Segmentation
Smart High Resolution
Style Sync

Other features:
Google Photos Auto Enhance (TBC if it will be on premium)
Pantone Validated™ color & Pantone Skintone™ Validated
Super Resolution Zoom
Hybrid Zoom: 100x
Ultra HDR (10-bit format)
Burst Shot
Timer
Assistive Grid
Leveler
Metering Mode
Watermark
Live Filters
Selfie Photo Mirror
Selfie Stick Support
RAW Photo Output
QR/Barcode Scanner
Quick Capture (twist-twist)

Rear camera video captureRear Main Camera:
4K UHD (60/30fps), FHD (60/30fps)
4K UHD HDR10+ (30fps), FHD HDR10+ (30fps w/ EIS)
Slow motion: FHD (960/240/120fps)

Rear Ultra-wide/Macro Camera:
4K UHD (60/30fps), FHD (60/30fps)
4K UHD HDR10+ (30fps), FHD HDR10+ (30fps w/ EIS)

Rear Telephoto Camera:
4K UHD (60/30fps), FHD (60/30fps)
4K UHD HDR10+ (30fps), FHD HDR10+ (30fps w/ EIS)

Rear camera video softwareShooting modes:
Night Vision
Timelapse (w/ Hyperlapse)
Super Slow motion
Portrait
Dual Capture (w/ Vlog Mode)
Macro
Spot Color

Other features:
Digital Zoom: 20x
Smart Stabilization
Horizon Lock
Auto Focus Tracking
Video Snapshot
Selfie Video Mirror
HDR
Audio HDR
Audio Zoom
Selfie Stick Support
External Microphone Support

Front camera hardware50MP
f/1.9 aperture
0.64μm pixel size | Quad Pixel Technology for 1.28μm
Autofocus
Front camera softwareShooting modes:
Portrait (w/ Group Selfie & Smart Adjustments)
Photo Booth
Pro
Dual Capture
Spot Color

Artificial intelligence:
Auto Night Vision
Auto Smile Capture
Gesture Capture
Shot Optimization
Google Photos Auto Enhance (TBC if it will be on premium)

Other features:
Burst Shot
Timer
Assistive Grid
Leveler
Metering Mode
Watermark
Live Filters
Selfie Photo Mirror
Selfie Stick Support
RAW Photo Output
QR/Barcode Scanner
Ultra HDR (10-bit format)
Quick Capture (twist-twist)

Front camera video capture4K UHD (60/30fps), FHD (60/30fps)
Slow motion: FHD (120fps)
Front camera video softwareShooting modes:
Portrait (w/ Smart Adjustments)
Dual Capture (w/ Vlog Mode)
Timelapse (w/ Hyperlapse)
Portrait
Spot Color

Other features:
Adaptive Stabilization
HDR
Audio HDR
Video Snapshot
Selfie Video Mirror
Selfie Stick Support
External Microphone Support

SpeakersDual stereo speakers
Tuning by Dolby Atmos™

Linear x-axis vibration

Microphones3 microphones
Headphone jackUSB Type-C
Voice controlGoogle Assistant
My UXHello UI
Bands5G: n1/2/3/5/7/8/20/26/28/38/40/41/66/71/75/77/78
4G: B1/2/3/4/5/7/8/12/13/17/18/19/20/25/26/28/32/38/39/40/41/42/43/66
3G: B1/2/4/5/8
2G: B2/3/5/8
SIM cardDual SIM (pSIM + pSIM)
Bluetooth® technologyBluetooth® 5.4
Wi-FiWi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax
2.4 GHz | 5 GHz | 6GHz
Wi-Fi 7
Wi-Fi hotspot
NFCYes
Location servicesGPS
AGPS
LTEPP
SUPL
Glonass
Galileo
Devicemotorola edge 50 ultra
Components125W TurboPower™ charger
USB Type-C to USB Type-C cable
Guides
SIM tool
Protective case
Protective film

 

 

About Lenovo & Motorola

Lenovo is a US$62 billion revenue global technology powerhouse, ranked #217 in the Fortune Global 500, employing 77,000 people around the world, and serving millions of customers every day in 180 markets. Focused on a bold vision to deliver Smarter Technology for All, Lenovo has built on its success as the world’s largest PC company by further expanding into growth areas that fuel the advancement of ‘New IT’ technologies (client, edge, cloud, network, and intelligence) including server, storage, mobile, software, solutions, and services. This transformation together with Lenovo’s world-changing innovation is building a more inclusive, trustworthy, and smarter future for everyone, everywhere. Lenovo is listed on the Hong Kong stock exchange under Lenovo Group Limited (HKSE: 992)(ADR: LNVGY). Motorola Mobility LLC was acquired by Lenovo Group Holdings in 2014. Motorola Mobility is a wholly owned subsidiary of Lenovo and is responsible for designing and manufacturing all Moto and Motorola branded mobile handsets and solutions.

 

 

 

 

Related posts

आईआईएफएल फाइनेंस: को-लेंडिंग से भारत में अंतिम छोर तक लोन वितरण में तेजी

Jansansar News Desk

एसेटप्लस ने भारत की अगली पीढ़ी के म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स तैयार करने के लिए ‘हर घर MFD’ पहल की शुरुआत की

Jansansar News Desk

भारतीय फूड-टेक स्टार्टअप Easy Cater पारदर्शिता के साथ देशभर में हाइपरलोकल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा

Jansansar News Desk

MENA, GCC, UAE और भारत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया माइग्रेशन उद्योग के अग्रणी नाम: F4MG के बुरज़िन नानावटी (Bz)

Jansansar News Desk

DRiV™ ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ग्लोबल आफ्टरमार्केट दिग्गज के लिए ऐतिहासिक पहली साझेदारी

Jansansar News Desk

आईसीएमएआई गाजियाबाद चैप्टर द्वारा “टैक्स रिफॉर्म्स 2026” सेमिनार का सफल आयोजन

Jansansar News Desk

Leave a Comment