Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

मोरारी बापू ने हिमाचल प्रदेश में सेवा भारती संस्था को २५ लाख रुपये का दान किया

पिछले कई महीनों से, हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण जीवन और संपत्ति की अत्यधिक हानि हुई है। लगातार बारिश के कारण सैकड़ों लोगों और जानवरों की मौत हुई है। इसके अलावा, भूस्खलन के कारण कई लोगों के लिए कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं। एक अनुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में ही लगभग ७२,००० करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जुलाई में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरितमानस के व्याख्याता मोरारी बापू ने हिमाचल प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी। मोरारी बापू तब बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका, में रामकथा कर रहे थे और उन्होंने रामकथा अनुयायियों के साथ सहायता की घोषणा की थी।

पूज्य मोरारी बापू की संवेदना के प्रतीक रूप श्री चित्रकूटधाम ट्रस्ट, तलगाजरडा ने सेवा भारती को २५ लाख रुपये का दान किया है। सेवा भारती संस्था हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सामाजिक कार्यों और मानवीय सेवा के कार्यों में समर्पित है। इस राशि को हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा भारती की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित किया जाएगा। सेवा भारती ने मोरारी बापू और श्री चित्रकूटधाम ट्रस्ट का सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment