Jansansar
AM/NS India, Anji Khad Bridge, Jammu & Kashmir
बिज़नेस

राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर: जम्मू-कश्मीर के अंजी खाड ब्रिज के लिए 100% फ्लैट स्टील आपूर्ति कर AM/NS Indiaने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

  • कंपनी ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक फ्लैट स्टील की आपूर्ति कर राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी वर्तमान और भविष्य की प्रतिबद्धता को पूरा किया है।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत अधिकांश फैब्रिकेशन कार्य मुख्य संयंत्र में पूरा किया गया है।
  • रेलवे ने केबल-स्टेयड रेल ब्रिज पर पहली लोडेड ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल रन पूरा किया है।

सूरत-हजीरा, जनवरी 09, 2025: आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) के हजीरा स्थित फ्लैगशिप प्लांटने इंजीनियरिंग की अद्भुत कृति माने जाने वाले अंजी खाड ब्रिज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस ब्रिज पर भारतीय रेलवेने हाल ही में पहली लोडेड ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा किया है। भारत के पहले और एकमात्र केबल-स्टेयड रेल ब्रिज के लिए कंपनी ने 100% फ्लैट स्टील (~7,000 मीट्रिक टन) की आपूर्ति की है। इस परियोजना में अधिकतम स्टील का उपयोग कर निर्माण कार्य किया गया है।

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) के कटरा और रियासी खंड को जोड़ने वाला अंजी खाड ब्रिज एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है। यह नवाचार और अनुकूलनशीलता का अद्भुत उदाहरण है।

देश के उत्तरी भाग में, जहां प्रसिद्ध चिनाब नदी प्रवाहित होती है, यह इंजीनियरिंग चमत्कार न केवल भारत के शानदार बुनियादी ढांचे को परिभाषित करता है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘विकसित भारत’ के मार्ग को भी दर्शाता है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस सफल ट्रायल रन का वीडियो साझा किया है:

https://bit.ly/4fRuhei

रंजन धर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एवं मार्केटिंग, AM/NS Indiaने गर्व से कहा: “गुजरात के हजीरा स्थित हमारे फ्लैगशिप प्लांट से हमें इस इंजीनियरिंग चमत्कार के लिए विश्वस्तरीय स्टील उपलब्ध कराने का अवसर मिला, जो हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है। हमारी टीम ने इस प्रोजेक्ट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्यधिक सावधानीपूर्वक फैब्रिकेशन कार्य पूरा किया है और उच्चतम मानकों का पालन किया है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में हमारा आरंभ से योगदान हमारी विशेषज्ञता का प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा: “हमारा इस परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट के निर्माण में प्रतिष्ठित सार्वजनिक और निजी हितधारकों के साथ सहयोग करना ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की हमारी क्षमता को प्रदर्शित करता है। एक-दूसरे की क्षमताओं का उपयोग और कौशल का साझा करके, हम केवल संरचनाएं नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे हैं।”

कंपनी ने 70% से अधिक फ्लैट स्टील की जरूरतों को पूरा कर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब ब्रिज के निर्माण में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। ये दोनों इंजीनियरिंग कृतियां स्वदेशी कौशल और देश के बुनियादी ढांचे को बदलने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

AM/NS India की विशेषज्ञता:

अंजी खाड और चिनाब ब्रिज जैसे विशेष प्रोजेक्ट्स के लिए स्टील की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की AM/NS India की विशेषज्ञता तथा लॉजिस्टिकल चुनौतियों को हल करने की क्षमता निम्नलिखित पहलुओं में परिलक्षित होती है:

विशाल सामग्री की मांग:

दोनों परियोजनाओं के लिए विशेष स्टील की भारी मांग थी। AM/NS इंडिया ने इस स्टील की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की।

  • सटीक उत्पादन योजना: विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप स्टील की मांग को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न संयंत्रों के बीच समन्वय किया गया।
  • सप्लाई चेन प्रबंधन: संभावित व्यवधानों का प्रबंधन और आपूर्ति श्रृंखला को निरंतर बनाए रखने के लिए ग्राहकों के साथ करीबी समन्वय किया गया।

भौगोलिक चुनौतियां:

दोनों प्रोजेक्ट चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित थे। लॉजिस्टिकल बाधाओं को दूर करने में कंपनी ने सफलता हासिल की।

  1. कुशल आपूर्ति नेटवर्क:

जटिल परिवहन मार्गों और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के बावजूद समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परिवहन विकल्पों का उपयोग किया गया।

  1. मजबूत इन्वेंटरी प्रबंधन:

निर्माण स्थल पर आपूर्ति में उतार-चढ़ाव को संतुलित करने के लिए रणनीतिक इन्वेंटरी प्रबंधन और स्टॉकयार्ड्स का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया।

Related posts

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

Jansansar News Desk

18 जुलाई को लखनऊ में होगा ‘नेशनल बिजनेस अवॉर्ड्स 2026 आम्रपाली दुबे होंगी मुख्य आकर्षण

Jansansar News Desk

12 जुलाई को जयपुर में होगा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड्स 2026’, कीर्ति कुल्हारी होंगी मुख्य अतिथि

Jansansar News Desk

गुजरात का ‘पावर ग्रिड’: विकास की हाई-वोल्टेज धड़कन और गलतफहमियों का अवरोध?

Jansansar News Desk

गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज ने शेयरधारक मूल्य सृजन के लिए रणनीतिक विलय पूरा किया, प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 63.75% हुई

Jansansar News Desk

Invertis University के छात्रों ने Startup Idea को बनाया Real Business

Jansansar News Desk

Leave a Comment