Jansansar
मनोरंजन

गीतकार डॉ.अवनीश राही को “चंदबरदाई गीत ॠषि” की उपाधि देंगे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री

विद्यावाचस्पति डॉक्ट्रेट की मानद् उपाधि से विभूषित अलीगढ के वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार एवं शिक्षाविद् डॉ.अवनीश राही की उपलब्धियों के साहित्य फलक पर एक और सितारा जड़ने जा रहा है। गीतकार राही को उनके द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय मूल्यों,शिक्षा व साहित्यिक विरासत में विशिष्ट योगदान के लिए हिन्दी भाषा के प्रथम ऐतिहासिक महाकवि चंदबरदाई की स्मृति में राजस्थान का बहु-प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार “चंदबरदाई गीत ऋषि राजस्थान सम्मान” से नवाजा जाएगा। इसके लिए 13 जून 2025 को महाकवि चंदबरदाई की कर्मभूमि राजस्थान में ही एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रखा जाएगा। जिसमें राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय प्रेमचन्द बैरवा अलीगढ के गीतकार डॉ.अवनीश राही को “चंदबरदाई गीत ऋषि राजस्थान” की उपाधि देकर सम्मानित करेंगे।

कैज़ ब्रेन मुंबई महाराष्ट्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व आनंद श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर कहा कि गीतकार डा.अवनीश राही को यह राष्ट्रीय सम्मान उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनहित, समाजहित व देशहित मे किए जा रहे अतुलनीय योगदान हेतु विशेष उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment