Jansansar
बिज़नेस

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने अहमदाबाद, गुजरात में अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

अहमदाबाद, गुजरात, 28 अप्रैल, 2024: भारतीय ज्वेलरी उद्योग में एक प्रमुख नाम, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने गुजरात के जीवंत शहर अहमदाबाद में एक नए एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ अपने रणनीतिक विस्तार को जारी रखा है। यह लॉन्च किसना का गुजरात में पहला एक्सक्लूसिव शोरूम और पूरे भारत में 23वां शोरूम है। इस नए शोरूम के खुलने के साथ, किसना देशभर के ग्राहकों को बेहतरीन हस्तशिल्प और हमेशा याद रखे जाने वाले आकर्षक डिजाइन देने की अपनी ज़िम्मेदारी को और मजबूत बना रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन, पद्मश्री सवजीभाई ढोलकिया, हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं एम.डी. श्री घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक श्री पराग शाह द्वारा किया गया।

अहमदाबाद के मणि नगर में किसना की उपस्थिति सिर्फ शोरूम संचालित करने से कहीं आगे की बात करता है। इसका मतलब है कि किसना वहां के लोगों के साथ जुड़ने, उनकी खास पसंद को समझने और भरोसे व खुशी की नींव पर मजबूत रिश्ते बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

अपनी दूरदृष्टिपूर्ण नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध, पद्मश्री सवजीभाई ढोलकिया ने गुजरात में किसना के विस्तार को लेकर उत्साह व्यक्त किया, जिसने ब्रांड की नवीनता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति समर्पण को रेखांकित किया है। हरि कृष्णा ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के उद्घाटन समारोह में भारत की विकास और सामाजिक परिवर्तन की यात्रा का जिक्र करते हुए, देश की प्रगति के साथ-साथ आभूषण उद्योग के विकास और भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक के रूप में आभूषणों की भूमिका पर जोर दिया।

लॉन्च के मौके पर, हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं एम.डी. श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “गुजरात का आर्थिक केंद्र, अहमदाबाद, परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण से भरे ज्वेलरी मार्केट के लिए जाना जाता है। अहमदाबाद के समझदार ग्राहक, जो शिल्प कौशल और गुणवत्ता को महत्व देते हैं, उन्हें देखते हुए किसना निस्संदेह एक प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। यहां होने वाली हर विजिट आपको लक्ज़री और रिफाइनमेंट का एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा। ‘हर घर किसना’ के दृष्टिकोण के साथ, हमारा लक्ष्य भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला डायमंड ज्वैलरी ब्रांड बनना है और हर महिला के हीरे के आभूषण खरीदने के सपने को साकार करना है।”

अहमदाबाद के मणि नगर में अपना विशिष्ट शोरूम खोलते हुए, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक, श्री पराग शाह ने कहा, “हम असाधारण अनुभव और क्वालिटी प्रोडक्ट देने के अपने समर्पण को फिर से दोहरा रहे हैं, और अपने विशिष्ट ब्रांड के साथ रिटेल क्षेत्र को समृद्ध बना रहे हैं। अहमदाबाद की चहल-पहल भरी सड़कों में स्थित यह नया स्टोर इस क्षेत्र में लक्जरी ज्वैलरी शॉपिंग को फिर से परिभाषित करने का वादा करता है। हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को ख़ूबसूरती, विशिष्टता और अद्वितीय शिल्प कौशल से भरपूर एक अविस्मरणीय शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की आशा करते हैं।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के फ्रेंचाइजी पार्टनर, मणिनगर, श्री श्याम रायचुरा और तेजस खिमानी ने कहा, “किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के साथ साझेदारी करना और उनके शानदार ज्वैलरी कलेक्शन को अहमदाबाद के जीवंत लोगों के लिए लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम ग्राहकों को बेहतरीन डिजाइनों और बेजोड़ गुणवत्ता वाले आभूषण उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। साथ मिलकर, हम अहमदाबाद में अपने ग्राहकों के लिए एक प्रभावशाली अनुभव बनाना चाहते हैं।”

अपनी रिटेल उपस्थिति बढ़ाने के अलावा, किसना ने वंचित व्यक्तियों को उनके स्थायी आजीविका के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं है। इसके अलावा, ब्रांड ने जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और शोरूम में अपने ग्राहकों की तरफ से की गई प्रत्येक खरीद के बदले में पौधे लगाने का भी वादा करता है।

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment