Jansansar
धर्म

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रीनमैन विरल देसाई करेंगे 21000 सीता अशोक का वितरण

सूरत। हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन और सचिन की सरदार पटेल उत्तर बुनियादी आश्रम शाला की ओर से रामायण काल के सीता अशोक पौधों के वितरण का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम पटेल, सामाजिक अग्रणी भरत शाह , जीपीसीबी की डॉ.जिज्ञासा ओझा और सामाजिक कार्यकर्ता रितु राठी मौजूद थे।

सीता अशोक पौधों का वितरण ग्रीनमेन के तौर पर विख्यात विरल देसाई की ओर से किया गया। इस दौरान विरल देसाई ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में घर घर सीता अशोक पौधे पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वहीं, सीता अशोक वृक्ष के पांच अर्बन फारेस्ट  का निर्माण करने की घोषणा भी विरल देसाई की ओर से की गई।

पौधे वितरण समारोह में सूरत की विभिन्न हस्तियां और सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रही थी। इस अवसर पर अशोक पौधे और रामचरित मानस देकर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर उत्तर बुनियादी शाला के ट्रस्टी नरोत्तम पटेल और पूर्व महापौर गीता देसाई ने संतोष व्यक्त किया। भरत शाह ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन को अभिनंदन दिया।

इस अवसर पर ग्रीनमेन विरल देसाई ने कहा कि ” हम मानते है कि श्रीराम कण कण में है तो फिर हवा में भी राम का अंश है। तब यह हवा शुद्ध रहे इसके लिए हमे हमेशा प्रयास करना चाहिए। इस वर्ष जब हम श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बनने जा रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुए हमे शोक की जीवन में कभी अनुभूति न हो इसलिए हम अशोक वृक्ष का वितरण कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रामायण काल ​​में सीता माता अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष के नीचे बैठे थे. इसलिए आयुर्वेद में भी अशोक का अत्यधिक महत्व दर्शाया गया है। वहीं ग्रीनमैन विरल देसाई की ओर से अब तक चार लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं. ग्रीन उधना रेलवे स्टेशन भी उनके द्वारा तैयार किया गया है।

Related posts

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

Leave a Comment