Jansansar
मनोरंजन

कलर्स के ‘कृष्णा मोहिनी’ में आर्यमन की भूमिका निभा रहे फहमान खान कहते हैं, “मेरे माता-पिता ही मेरे सारथी हैं”

कलर्स के ‘कृष्णा मोहिनी’ में आर्यमन की भूमिका निभा रहे फहमान खान कहते हैं, “मेरे माता-पिता ही मेरे सारथी हैं”

 

कलर्स ने हाल ही में अपना नया शो ‘कृष्णा मोहिनी’ लॉन्च किया है, दिल छू लेने वाला पारिवारिक ड्रामा जो किसी के जीवन में एक सारथी (मार्गदर्शक) के महत्व को दर्शाता है। गुजरात के द्वारका में रहने वाले भाई और बहन के प्यारे बंधन को दर्शाने वाला, यह आगामी शो कृष्णा (देबत्तमा साहा द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो अपने छोटे भाई मोहन (केतकी कुलकर्णी द्वारा अभिनीत) की ‘सारथी’ है, और जीवन की चुनौतियों से भरे अंधेरे रास्तों में किसी प्रकाशपुंज की तरह उसका मार्गदर्शन करती है।

 

  1. हमें अपने नए शो ‘कृष्ण मोहिनी’ के बारे में कुछ बताएं।

    यह ताज़ा विषय है जिसे टेलीविज़न पर कभी नहीं दिखाया गया है। यह शो भाई-बहनों के बॉन्ड को दर्शाते हुए, किसी के जीवन में सारथी, एक मार्गदर्शक शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालता है। कृष्णा के भाई मोहन के जीवन में सारथी के रूप में उसकी भूमिका भाई-बहनों के बीच गहरे कनेक्शन को दर्शाती है।

 

2. शो में अपने किरदार के बारे में कुछ बताएं और यह आपकी पिछली भूमिकाओं से कैसे अलग है?

मेरे किरदार के कई पहलू हैं, जिससे इसे निभाना कठिन और चुनौतीपूर्ण है। मेरे किरदार आर्यमान की बात करूं, तो वह बाधाओं से जूझने के बावजूद अपने परिवार के प्रति पूरे दिल से समर्पित है। उसका गंभीर स्वभाव उथल-पुथल भरे अतीत से उपजा है, जो किरदार में अनूठी गहराई लाता है जो उसे मेरी पिछली भूमिकाओं से अलग करता है।

 

3. यह शो आपके लिए एक नई शुरुआत है। किस चीज ने आपको इस शो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया?

‘कृष्णा मोहिनी’ बेहद प्रगतिशील और नवीन दृष्टिकोण वाला शो है। लोग हमेशा टेलीविज़न पर प्रगतिशील शो देखना चाहते हैं, और यह ऐसी ही कहानियों में से एक है। जब निर्देशक ने मुझे कहानी सुनाई, तो मेरा पूरा ध्यान इसमें लग गया।

 

4.जीवन में किसी सारथी का होना कितना महत्वपूर्ण है, आपका मार्गदर्शक कौन है और असल जीवन में आपका सारथी कौन है?

मेरे माता-पिता ही मेरे सारथी हैं। इसके अलावा, मेरा भाई कई कारणों से मेरा बहुत बड़ा समर्थक रहा है। भले ही वह विदेश में रहता है, लेकिन उसका मेरे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। मेरे पिता हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक रहे हैं और मेरी मां हमेशा मेरा ख्याल रखने के लिए मौजूद रहती हैं। हम इस कहानी में भी यही चीज दिखा रहे हैं- एक बहन का अपने भाई के प्रति प्यार और वह कैसे उसकी सारथी है।

 

5. सेट पर देबत्तमा साहा के साथ शूटिंग करना कैसा है? आपका अनुभव कैसा रहा है?

सेट पर देबत्तमा साहा के साथ शूटिंग करना वाकई मज़ेदार रहा है। हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, इसलिए साथ काम करना स्वाभाविक और आरामदायक लगता है। हमें एक साथ सीन्स की शूटिंग करने में बहुत मज़ा आया।

 

6.अपने फैंस के लिए कोई संदेश।

‘कृष्णा मोहिनी’ भाई-बहनों की एक दिलचस्प कहानी है, जो दर्शकों के दिलों पर छा जाएगी। यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते और हमारे जीवन में एक सारथी, मार्गदर्शक शक्ति के महत्व को दर्शाती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा यह नया प्रयास पसंद आएगा और वे हमारा समर्थन करेंगे।

 

देखिए ‘कृष्णा मोहिनी’ हर दिन शाम 7:00 बजे केवल कलर्स पर!

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment