Jansansar
मनोरंजन

‘सुहागन चुड़ैल’ की देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने कहा: एक शाही राजस्थानी दुल्हन की तरह सजने का अनुभव अद्भुत था

कलर्स के फैंटसी ड्रामा ‘सुहागन चुड़ैल’ ने मनमोहक राजस्थानी शादी की रस्मों की पृष्ठभूमि से कई तरह के रोमांचक उतार-चढ़ाव पेश किए हैं। यह शो अपनी रोमांचक और अनूठी कहानी से नए दिलचस्प मोड़ पेश कर रहा है। शो में सुहागन दीया (देबचंद्रिमा सिंघा रॉय द्वारा अभिनीत) साबित कर रही है कि वह बस एक्टिंग नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्हें इसमें मज़ा भी आ रहा है! इस कहानी के एक मोड़ में, जब दीया मोक्ष (ज़ैन इबाद खान द्वारा अभिनीत) से शादी करती है, तो यह किरदार एक मजबूत महिला के रूप में उभरता हुआ दिखाई देता है, जो अपने पति को दुष्ट चुड़ैल (निया शर्मा द्वारा अभिनीत) के चंगुल से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस रोमांचक ट्रैक के बीच, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने हिंदी टेलीविज़न पर पहली बार किसी शादी के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने रोमांचक अनुभव को साझा किया। पूरे सीक्वेंस में पहने गए हैंडमेड आउटफिट्स ने शिल्प कौशल और परंपरा की कहानी बताकर शो के जादू को बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे आकर्षक पहलू सिर्फ इन परिधानों को पहनना नहीं था, बल्कि खुद को राजस्थानी शादी की रस्मों में पूरी तरह से डुबो देना भी था। पूरब और पश्चिम के मिलन से मिले अनुभव की सराहना करते हुए, वह बताती हैं कि हिंदी टेलीविज़न स्क्रीन पर पहली बार दुल्हन बनने पर कैसा महसूस हुआ।

कलर्स के ‘सुहागन चुडैल’ में दीया की भूमिका निभा रहीं देबचंद्रिमा सिंघा रॉय कहती हैं, “एक अभिनेत्री के रूप में, हर नए अनुभव के साथ अपनी तरह की चुनौतियां और उत्साह मिलते हैं। जब मैंने पहली बार ‘सुहागन चुड़ैल’ में शादी के सीक्वेंस की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं घबराने के साथ ही उत्साहित भी थी। स्क्रीन पर राजस्थानी दुल्हन बनने का अनुभव अद्भुत था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। पारंपरिक आभूषणों से सजे जटिल परिधान, और खूबसूरत मेकअप ने मुझे किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंचा दिया। भारी गहनों और भव्य पोशाक के कारण पैदा होने वाली शारीरिक दिक्कतों के बावजूद, इस भव्य किरदार को अपनाने का अनुभव अनूठा है। यह भव्य सेट राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते हुए इस इलाके के वैभव को प्रदर्शित करता है। मैं इसे पूर्व और पश्चिम के मिलने के अनुभव के रूप में देखती हूं।”

जबकि शादी के बाद का जश्न जारी है, निशिगंधा खुद को एक कमरे में छिपा लेती है, लेकिन दीया को उसकी नथ मिल जाती है, जिससे निशिगंधा का चुड़ैल का रूप सामने आ जाता है। हालांकि, दीया नथ को करणी माता के मंदिर में छिपा देती है। जब मोक्ष के दोस्त मुंह दिखाई की रस्म के लिए पहुंचते हैं और निशिगंधा से मिलना चाहते हैं, तो एक दोस्त उसके कमरे में चुपचाप घुस जाता है और निशिगंधा उसे मार देती है। इस बीच, दीया लाश को देखती है और निशिगंधा को बेनकाब करने की कोशिश करती है, लेकिन निशिगंधा अपने जादू से उस दोस्त के रूप में सामने आती है। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि क्या दीया निशिगंधा का पर्दाफाश कर पाएगी?

 

देखिए ‘सुहागन चुड़ैल’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे केवल कलर्स पर!

 

 

Related posts

यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

Ravi Jekar

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

Leave a Comment