Jansansar
मनोरंजन

डीबी पिक्चर्स लेकर आ रहे है रहस्य और सस्पेंस से भरी फिल्म फिल्म “चूप”

मुख्य भूमिका में सुपरस्टार हितेन कुमार दिखाई देंगे  फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद में शुरू

पहले कहा जाता था कि गुजराती फिल्में तभी चलती हैं जब वे कॉमेडी हों, लेकिन अब समय के साथ दर्शकों की पसंद भी बदल गई है और खासकर ओटीटी के आने के बाद दर्शक अब गुजराती फिल्मों में भी बदलाव की मांग कर रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर फिल्म निर्माता और निर्देशक भी दर्शकों के लिए नए विषयों के साथ मनोरंजन के लिए तैयार हैं।

हाल ही में ऐसी ही रहस्य और सस्पेंस वाली गुजराती फिल्म ‘चुप’ की शूटिंग अहमदाबाद में  शुरू हुई। इसका निर्माण डीबी पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्देशन निशिथकुमार ब्रह्मभट्ट द्वारा किया जा रहा है, जिन्हो ने इससे पहले 3 डोबा, चार फेरा न चकडोल और कहीं दे ने प्रेम छे जैसी सफल फिल्में दी है।

फिल्म में सुपरस्टार हितेन कुमार के साथ मोरली पटेल, आकाश पंड्या, हीना वार्डे, हेमांग दवे, विक्की शाह, पूजा दोशी, ध्वनि राजपूत और हेमिन त्रिवेदी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में डीओपी बिभू दास के हाथ में है जो कई बॉलीवुड फिल्मों से जुड़े रहे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग अहमदाबाद के अलग-अलग लोकेशन पर की जाएगी।

 

हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आयेगी।

Related posts

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री नितेश राणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में जल परिवहन क्रांति

Jansansar News Desk

Leave a Comment