Jansansar
सूरत में क्रिसमस का अनोखा उत्सव, बच्चों ने खूब किया मस्ती
मनोरंजन

सूरत में क्रिसमस की धूम, बच्चों ने मस्ती भरे गेम्स और स्वादिष्ट भोजन का लिया आनंद

सूरत में क्रिसमस का अनोखा जश्न, बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों का लिया आनंद

सूरत: क्रिसमस के मौके पर बुधवार को सूरत में ‘हैंड मेड बाय सुरेका’ ग्रुप द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर पचास से अधिक बच्चों को फार्म हाउस पर आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्हें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिला।

ग्रुप की सुमन सुरेका ने बताया कि बच्चों ने इस दिन कैनवास आर्ट, फैयरी गार्डन, स्ट्रॉबेरी चॉकलेट बनाने और साइंस एक्सपेरिमेंट जैसे रचनात्मक काम किए। इसके अलावा, दोपहर में बच्चों ने मूवी का आनंद लिया और साथ ही बर्गर, नींबू पानी, मंचूरियन, पास्ता, नूडल्स, कपकेक आदि का स्वाद लिया।

शाम को बच्चों ने खो-खो, छलक चलनी जैसे खेलों का आनंद लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पूरे दिन मोबाइल से दूर रखकर सक्रियता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।

यह आयोजन बच्चों के लिए एक अनोखा और यादगार अनुभव साबित हुआ।

Related posts

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री नितेश राणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में जल परिवहन क्रांति

Jansansar News Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शतक’ फिल्म की सराहना की

Jansansar News Desk

ईशा शर्मा के एटीट्यूड और शिल्पा जोशी की आवाज का खतरनाक कॉम्बिनेशन: ‘45 बोर’

Ravi Jekar

SVF ने ‘जय कनैयालाल की’ का ट्रेलर लॉन्च किया; पारिवारिक मनोरंजन के साथ भावनाओं और हँसी का अनोखा मिश्रण।

Ravi Jekar

‘वीणा माँ के सुरों की शाम, एक पेड़ लगाओ माँ के नाम’ का संगीतमय कार्यक्रम में श्रोताओं ने लिया आनंद

Ravi Jekar

Leave a Comment