Jansansar
Uncategorizedएजुकेशन

अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर करियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन

सूरत,

अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर वेसु स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया की आयोजन में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को सीए स्टार्स प्रोग्राम के संस्थापक सीए रवि छावछरिया ने उनके करियर को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक सपनों को साकार करने में सहायता करना था। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी, आवश्यक कौशल एवं ज्ञान देकर उन्हें अपने कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्कूल द्वारा भविष्य में सीए पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी पढ़ाई की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related posts

XLRI में 13वां डॉ. वर्गीज़ कुरियन स्मृति व्याख्यान, NABARD चेयरमैन ने रखे विचार

Ravi Jekar

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

KP केपी 3.0: ने विकास को नई दिशा देते हुए विज़न-2032 की रणनीति पेश की

Ravi Jekar

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

पारुल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता छात्रों ने दिल्ली के प्रमुख न्यूज़रूम का किया दौरा

Ravi Jekar

NCC, शोध और उद्योग के अनुभव से SBSU तैयार कर रहा है कल के Leaders

Leave a Comment