Jansansar
एजुकेशन

भगवान महावीर यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 48 लाख का पैकेज

सूरत: सूरत के अग्रणी शिक्षण संस्थान भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग की एक छात्रा ने नया कीर्तिमान रचा है। हाल ही में हुए कैंपस इंटरव्यू में उर्विबेन मार्गेशकुमार पटेल नाम की छात्रा को अमेरिका के प्रिज्मा हेल्थ ग्रीर अस्पताल ने 48 लाख सालाना पैकेज ऑफर किया है।

प्रिज्मा हेल्थ ग्रीर अस्पताल अमरीका के साउथ कैरोलिना राज्य के ग्रीर में स्थित है और यह अमेरिका के सबसे आधुनिक अस्पतालों में से एक है। इतने बड़े संस्थान में उर्वि के चयन से उनके परिवार व शिक्षक सहित समस्त नर्सिंग कम्युनिटी गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस बड़ी सफलता पर बात करते हुए उर्वी ने कहा कि “मेरी नज़र में मानव-सेवा सबसे बड़ा धर्म है। माँ-बाप के आशीर्वाद से मिली इस सफलता का श्रेय मैं बीएमयू की उस कुशल फैकल्टी को देना चाहूंगी जिनके मार्गदर्शन के बिना मेरा चयन होना संभव नहीं था.”

उर्वी को मिली यह उपलब्धि निश्चित ही उसके जैसे महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा का काम करेगी। साथ यह उपलब्धी प्रतिभा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भगवान महावीर यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। उर्वी की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, समूचे स्टाफ और सहपाठियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए   

Ravi Jekar

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

Leave a Comment