Jansansar
AM NS International School
एजुकेशन

AMNS इंटरनेशनल स्कूलने पर्यावरणीय स्थिरता के संदेश के साथ खेल दिवस मनाया

हजीरा –सूरत, दिसंबर24, 2024: AMNS इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया, जिसमें खेल प्रतिभाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश दिया गया। इस वर्ष खेल दिवस की थीम”पर्यावरणीय स्थिरता”थी।

खेल दिवस का आरंभ भव्य परेड के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व NCC कैडेट्स, राज्य स्तरीय खिलाड़ी और स्कूल के 4 हाउस -एमराल्ड, रूबी, टोपाज और सफायर के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों ने”नदी बचाओ,” “भूमि पुनर्स्थापन,” “जीवन पुनरुत्थान,” “प्रकृति के रक्षक,” और”शुद्ध हवा: नई ऊर्जा”जैसे स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया।
मुख्य अतिथि और सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपमसिंह गहेलोतने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और अभिभावकों से यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया और इस डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

AMNS इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता मटूने अपने उद्बोधन में खेल दिवस की थीम के अनुसार संस्कृत वाक्य”पृथिव्यां रक्षणं सर्वेषां धर्मः”(पृथ्वी की रक्षा करना सबका धर्म है) के संदेश पर जोर दिया।

इस अवसर पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पर्यावरण के महत्व को उजागर किया गया। “योग-नाट्यम” के माध्यम से नदी संरक्षण, “रिंग ड्रिल्स,” “स्टिक एक्सरसाइज़,” और “बांस के कार्यक्रमों” के जरिए पर्यावरण संरक्षण, शक्ति और सहनशीलता का प्रदर्शन विद्यार्थियों ने किया। संयुक्त एरोबिक्स प्रदर्शन के जरिए शुद्ध हवा के महत्व को रेखांकित किया गया।
दिनभर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त औरपर्यावरण संरक्षण के विभिन्न नारों -“नदियां जीवन हैं, प्रदूषण रोकें और उन्हें जीवंत रखें”तथा”आपके और मेरे लिए एक पेड़ लगाएं, धरती को हरियाली बनाएं”के उद्घोष के साथ किया गया।

Related posts

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

पारुल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता छात्रों ने दिल्ली के प्रमुख न्यूज़रूम का किया दौरा

Ravi Jekar

NCC, शोध और उद्योग के अनुभव से SBSU तैयार कर रहा है कल के Leaders

Leave a Comment