Jansansar
बिज़नेस

सूरत में रियल एस्टेट का ‘महाकुंभ’: HALO प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का 24 अप्रैल को भव्य आगाज़

– पूर्व सूरत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 40 से ज्यादा डेवलपर्स के 180+ प्रोजेक्ट्स एक ही छत के नीचे

– महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगळ प्रभात लोढ़ा करेंगे उद्घाटन, तीन दिन में 2 लाख से अधिक विज़िटर्स की उम्मीद

सूरत। सूरत शहर में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे “HALO प्रॉपर्टी एक्सपो 2026” का आयोजन 24 से 26 अप्रैल के बीच एन्थम सर्कल, वलथाण-पुणागाम कैनाल रोड, आउटर रिंग रोड पर किया जाएगा। सूरत ईस्ट बिल्डर्स एसोसिएशन (SEBA) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन को ‘प्रॉपर्टी का महाकुंभ’ कहा जा रहा है, जिसमें शहर के प्रमुख डेवलपर्स और निवेशक एक ही प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे।

इस आयोजन को लेकर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि एक्सपो का भव्य उद्घाटन 24 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों होगा। आयोजकों के मुताबिक, यह सिर्फ एक प्रॉपर्टी प्रदर्शनी नहीं, बल्कि पूरे रियल एस्टेट इकोसिस्टम को जोड़ने वाला एक स्ट्रैटेजिक प्लेटफॉर्म है।

HALO प्रॉपर्टी एक्सपो में 40 से अधिक नामी डेवलपर ग्रुप्स हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कुल 179 से ज्यादा प्रीमियम एग्जिबिटर्स और 180 से अधिक रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पेश किए जाएंगे। करीब 1 लाख स्क्वेयर फीट के विशाल एसी डोम में आयोजित इस एक्सपो में लगभग 2 लाख से अधिक विज़िटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। जे. एकलेरा, अनंत ग्रुप, ग्रीन ग्रुप, देवम MK ग्रुप जैसे बड़े डेवलपर्स यहां अपने प्रोजेक्ट्स पेश करेंगे, जहां अफोर्डेबल हाउसिंग से लेकर प्रीमियम प्रॉपर्टी और निवेश के कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

SEBA के अध्यक्ष श्रेयांश सवाणी ने कहा, “इस एक्सपो का मकसद सिर्फ प्रोजेक्ट्स दिखाना नहीं, बल्कि खरीदारों को पारदर्शी और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म देना है। पूर्व सूरत के विकास के लिए यह एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।”

SEBA के सेक्रेटरी दीपेश धनाणी और विपुल राडाडिया हिरेन पटेल ने भी अधिक से अधिक डेवलपर्स और स्टेकहोल्डर्स से इस पहल में जुड़ने की अपील की है।

SEBA ke मीडिया हेड हिरेन पटेल ने बताया कि इस एक्सपो का विशेष आकर्षण है इसमें पधारने वाली सिलेब्रिटीज।एक्सपो में गुजराती फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े मशहूर नाम दर्शन जरीवाला, हितेन कुमार, जानकी बोड़ीवाला और श्रद्धा डांगर विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले हैं।
आयोजित प्रेसवार्ता में गोपीन डेवलपर्स के पीयूष डालिया, एंथम ग्रुप के निकुंज गजेरा, जे. इकलेरा के जैंतीभाई बाबरिया, अनंता ग्रुप के हरेशभाई पाचानी, ग्रीन ग्रुप के मीत कोटडिया, एसोसिएशन के प्रवक्ता MKग्रुप व सहज ग्रुप के संचालक कमलेशभाई कोराट और तापी रियल्टी के रविभाई सवाणी भी उपस्थित थे।

– SEBA: पूर्व सूरत के विकास का मजबूत नेटवर्क

750 से ज्यादा सदस्यों वाली SEBA आज सिर्फ एक एसोसिएशन नहीं, बल्कि एक मजबूत रियल एस्टेट नेटवर्क बन चुकी है। शहर के करीब 75% हिस्से को कवर करने वाली यह संस्था अब्रामा, मोटा वराछा, उत्राण, कोसाड़, अमरोली, वलथाण, कडोदरा, डिंडोली, सचिन, कामरेज, किम और पीपोदरा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। ये इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिन्हें SEBA ने “सूरत का सूर्योदय” नाम दिया है।

– पूर्व सूरत बनेगा अगला ग्रोथ इंजन

वराछा, कतारगाम, उधना, डिंडोली, सचिन, कडोदरा और किम-पीपोदरा जैसे क्षेत्रों में डायमंड, टेक्सटाइल और आईटी इंडस्ट्री के कारण तेजी से शहरीकरण हो रहा है। मेट्रो, एक्सप्रेसवे और आउटर रिंग रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चलते यह इलाका निवेशकों के लिए हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इस एक्सपो के जरिए पूर्व सूरत को नई पहचान मिलेगी, निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट्स को नई गति मिलेगी।

– खरीदारों के लिए आसान होगा फैसला

इस एक्सपो की खास बात यह है कि होमबायर्स और निवेशकों को एक ही जगह पर कई विकल्पों के साथ कानूनी और वित्तीय सलाह भी मिलेगी। इससे सही और सुरक्षित निवेश का निर्णय लेना आसान होगा। साथ ही, डेवलपर्स को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे बाजार में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा।

– क्यों खास है ‘प्रॉपर्टी का महाकुंभ’?

HALO प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक मूवमेंट के रूप में उभर रहा है, जो पूर्व सूरत को शहर के अगले ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। अगर आप घर खरीदने, निवेश करने या रियल एस्टेट में रुचि रखते हैं, तो यह तीन दिवसीय आयोजन आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment