Jansansar
पुरुषों के लिए ‘मेंजारो और बच्चों के लिए ‘किकीबू, व्यापारियों को फैक्ट्री रेट पर ट्रेंडी कलेक्शन मिलेगा
लाइफस्टाइल

सूरत की केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने लॉन्च किए दो नए ब्रांड

सूरत (गुजरात), फरवरी 24: सूरत के टेक्सटाइल उद्योग में भरोसेमंद नाम के रूप में पहचानी जाने वाली केसरीया टेक्सटाइल कंपनी ने अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए दो नए गारमेंट्स ब्रांड बाजार में उतारे हैं। पुरुषों के लिए ‘मेंजारो’ और बच्चों के लिए ‘किकीबू’ ब्रांड के जरिए कंपनी ने नए सेगमेंट में कदम रखा है।

शनिवार को हुए भव्य लॉन्च कार्यक्रम में शहरभर के प्रमुख टेक्सटाइल व्यापारी, थोक विक्रेता और खुदरा कारोबारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कंपनी के B2B, B2C और फ्रेंचाइज़ मॉडल के जरिए अब तक एक लाख से अधिक व्यापारियों और उद्यमियों को व्यवसायिक सहयोग मिलने का दावा किया गया है।

नई पहल के तहत ‘मेंजारो और ‘किकीबू ब्रांड के अंतर्गत फैशन ट्रेंड के अनुसार तैयार किए गए परिधान सीधे फैक्ट्री रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इससे खुदरा व्यापारियों और बिजनेस पार्टनर्स को बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। लॉन्च के मौके पर ग्रैंड ओपनिंग ऑफर भी घोषित किए गए।

कंपनी के फाउंडर रितेश मोदी ने कहा कि व्यापारियों के साथ मिलकर आगे बढ़ना ही कंपनी की सोच का आधार रहा है। सीधी कीमतों और सुव्यवस्थित बिजनेस मॉडल के जरिए उद्यमियों के लिए विस्तार को आसान और टिकाऊ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

केसरीया टेक्सटाइल कंपनी शून्य प्रतिशत रॉयल्टी वाली फ्रेंचाइज़ नीति पर काम करती है। टेक्सटाइल क्षेत्र में नए व्यापारिक अवसर तैयार करने पर कंपनी लगातार फोकस कर रही है। नए ब्रांड दोरीवाला स्क्वेयर में, सूरत रेलवे स्टेशन के सामने उपलब्ध कराए गए हैं।
केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने वर्षों से भारतीय टेक्सटाइल मार्केट में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। ब्रांड साड़ी, कुर्ती, लहंगा, सूट, नाइट वियर, को-ऑर्ड सेट, महिला परिधान, पुरुष परिधान और बच्चों के परिधानों सहित परिधानों की विविध और विस्तृत रेंज पेश करता है। मजबूत वितरण नेटवर्क के चलते कंपनी के उत्पाद पूरे देश में उपलब्ध हैं और दुनिया के 80 से अधिक देशों में इनका निर्यात भी किया जाता है।

Related posts

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. दिव्या ज्योति ने किया सराहनीय कार्य, बनी रोल मॉडल

Ravi Jekar

छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

Ravi Jekar

Leave a Comment