Jansansar
मनोरंजन

निया शर्मा ने कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर किचन में होने वाली गड़बड़ियों पर खुलकर बात की

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में, हर वीकेंड धमाल मचाता है, क्योंकि सेलिब्रिटी ​कुकिंग में अपना हाथ आज़माते हैं। उनमें से एक निया शर्मा फिलहाल अपनी कुलिनरी स्किल की परीक्षा दे रही हैं और सेट पर हाल ही में हुई एक घटना ने उनके सराहनीय धैर्य और अपने क्राफ्ट के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया। एक गहन कुकिंग चैलेंज के दौरान, शर्मा ने अपने स्टेशन पर खाना तलते समय गलती से खुद को चोट पहुंचा ली। तेज़ गति से चल रहे कुलिनरी एक्शन के बीच, वह एक दराज़ से टकरा गईं, जिससे उन्हें एक और चोट लग गई। घबराने या परेशान होने के बजाय, निया ने इस हालात को उल्लेखनीय संयम और शांति के साथ संभाला। बिना कोई पल गंवाए, अभिनेत्री ने तुरंत अपनी चोट पर ध्यान दिया, और यह सुनिश्चित किया कि वह चुनौती में भाग लेना जारी रखें और उसे सौंपा गया व्यंजन बना सके।

निया शर्मा ने बताया,मुझे लगता है कि मैं ठीक—ठाक कुक हूं, और कुकिंग करते समय होने वाली छोटी-मोटी गड़बड़ियों से मैं घबरा जाती हूं। जब मेरे ऊपर थोड़ा सा तेल गिर गया, तो मैंने उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। लेकिन उसके ठीक बाद मैं एक दराज से टकरा गई। इन दो घटनाओं के बावजूद, मैं बस कुकिंग करना चाहती थी और इसे अच्छे से करना चाहती थी। मैंने उस समय इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन बाद में मैंने देखा कि इसकी वज़ह से मेरे पेट पर छोटा सा छाला पड़ गया था। यह कुकिंग का ही हिस्सा है – इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन ये सभी मिलकर एक व्यंजन बनाने के अनुभव को पूरा करते हैं।”

राजधानी बेसन द्वारा प्रायोजित, स्पेशल पार्टनर विम लिक्विड, कुकिंग पार्टनर सिल्वर कॉइन आटा और किचन पार्टनर केंट स्मार्ट शेफ एप्लायंसेज, ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर देखें।

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment