Jansansar
एजुकेशन

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडियाने 370 से अधिक छात्राओं को बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति प्रदान की

हजीरा-सूरत, अक्टूबर 13, 2023। दुनिया के दो प्रमुख इस्पात उत्पादक – आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील का संयुक्त उद्यम, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India)ने आज एक पुरस्कार समारोह में 377 छात्राओं को बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति से सम्मानित किया।
श्री विम वान गर्वन, निदेशक और वीपी – ऑपरेशन्स, श्री आशुतोष तेलांग, निदेशक और वीपी – एचआर और एडमिन, श्री केईजी कुबोटा, उप निदेशक – एचआर और एडमिन, डॉ. अनिल मटू, प्रमुख – एचआर ऑपरेशन्स, आईआर और एडमिनिस्ट्रेशन्स, श्री संतोष मुंधड़ा, कार्यकारी निदेशक – प्रोजेक्ट्स, हजीरा और डॉ. विकास यादवेन्दु, प्रमुख – सीएसआर की उपस्थिति मे श्री दिलीप ओम्मेन, सीईओ, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India), श्री मुकेश पटेल, MOS वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं जल आपूर्ति, गुजरात सरकार, श्री संदीप देसाई, विधायक, चौर्यासी और श्री अजय तोमर, पुलिस आयुक्त, सूरत द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बाद में, श्री मुकेश पटेल और श्री संदीप देसाईने छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।
AM/NS India की प्रमुख सीएसआर परियोजना – बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति का उद्देश्य शिक्षा के लिए वित्तीय बोझ को कम करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्राओं की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करना है। यह पहल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।
हजीरा, जहां AM/NS India का मुख्य संयंत्र स्थित है, साथ ही आसपास के गांवों में आईआईटी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और उच्च माध्यमिक शिक्षा के अलावा अन्य अध्ययनों के लिए कक्षा-9 से स्नातक तक की महिला छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
AM/NS Indiaने स्कॉलरशिप एकत्रित करने के लिए Protean eGov technologies (प्रोटेइन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज) के साथ भागीदारी की है। प्रोटेइन विद्यासारथी, एक अग्रणी कॉर्पोरेट छात्रवृत्ति प्रबंधन मंच है, जो कि, AM/NS India स्कॉलरशिप के आवेदन, सत्यापन, छात्रवृत्ति आवंटन और निधि संवितरण सहित संपूर्ण स्कॉलरशिप लाइफसाइकल का प्रबंधन करता है।
इस पहल के लिए AM/NS India की सराहना करते हुए, श्री मुकेश पटेल, MOS वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं जल आपूर्ति, गुजरात सरकारने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में, केंद्र और राज्य सरकार दोनों शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने को सर्वोच्च
प्राथमिकता दे रही हैं। बड़ी और निजी कंपनियों के समर्थन से इन अवसरों का और विस्तार किया जा सकता है, जिससे महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने का मार्ग प्रशस्त होगा।”
श्री दिलिप ओम्मेन, सीईओ, आर्सेलरमित्तल निप्पोन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने कहा कि, “यह छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अवसर के रूप में काम करेगी। यह पहल उन्हें शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ाने और उज्जवल भविष्य के लिए देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम भारत भर में अपने परिचालन क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए जल्द ही ऐसी और छात्रवृत्तियों की घोषणा करेंगे।”
इस भागीदारी पर अपनी प्रतिक्रिया में श्री गोपा कुमार टी.एन., चीफ बिजनेस ऑफिसर, प्रोटेईन ईगॉव टेक्नोलॉजीज ने कहा कि, “हम AM/NS India के साथ उनके स्कॉलरशिप वितरण मंच के रूप में भागीदारी करके गोरवान्तित हैं। प्रोटेईन-विद्यासारथी के साथ, हमारा लक्ष्य पूरे भारत में लाखों छात्रों और छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप प्रबंधन की पहुंच को आगे बढ़ाना है। प्रोटेईन में, हम सामाजिक और वित्तीय समावेश के लिए जनसंख्या-स्तरीय टेक्नोलॉजी प्रदान करने के अपने मिशन के लिए समर्पित हैं और यह सहयोग इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण सीमाचिह्न है।”
हजीरा में छात्राओं के अलावा, ओडिशा, विशाखापट्टनम, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 322 अन्य लोगों को भी योजना के तहत स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें

Jansansar News Desk

शिक्षा से जीवन में रोशनी: केपी ग्रुप और पीपी सवानी यूनिवर्सिटी ने जरूरतमंद छात्रों के लिए उर्जानूर स्कॉलरशिप शुरू की

Jansansar News Desk

Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA की शुरुआत करें

Jansansar News Desk

शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी

Jansansar News Desk

एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

Jansansar News Desk

इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर

Jansansar News Desk

Leave a Comment