Jansansar
श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन आज किया जाएगा
धर्म

श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव में आज 31 भजन गायकार देंगे प्रस्तुति

सूरत: श्री श्याम सरकार परिवार ट्रस्ट सूरत, खाटू द्वारा विशाल श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन आज किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक योगेश बंसल एवं अध्यक्ष विनोद डोहकावाला ने बताया की इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं आलौकिक दरबार सिटी-लाइट स्थित देवसर माता एसी हॉल में कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा। शृंगारित दरबार के समक्ष सुबह सवा ग्यारह बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश भर के 31 सुप्रसिद्ध गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। ट्रस्ट के सचिव राजेश किल्ला एवं कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने बताया की आयोजन में राजस्थान के दाँताधाम के पुजारी रमाप्रकाशजी दाधीच का पावन सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। देर रात तक चलने वाले आयोजन में पुष्प-वर्षा, इत्र-फुहार, सवामणी, छप्पन भोग आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts

श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

Ravi Jekar

वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश

Ravi Jekar

श्री बरसाना धाम का कीर्ति मंदिर क्यों है पूरे विश्व में निराला?

Ravi Jekar

लोक जनशक्ति पार्टी–रामविलास (कि. प्रकोष्ठ) गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी में अहम नियुक्तियाँ

Jansansar News Desk

मुंबई के गोरेगांव में भव्य श्री राम कथा व कलश यात्रा, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता

Ravi Jekar

आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि

Ravi Jekar

Leave a Comment