Jansansar
स्पोर्ट्स

अच्छे स्वास्थ्य के लिए “निमाया ग्रेट रन” में 2500 महिलाओं ने भाग लिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निमाया द्वारा लगातार छठी बार ट्रैफिक पुलिस विभाग के साथ मिलकर दौड़ का किया गया आयोजन

ग्रेट रन के आयोजन से पहले 4 मार्च को साइंस सेंटर में ग्रेट एक्टिव एक्सपो और रनर्स कॉन्क्लेव का भी हुआ आयोजन

सूरत। निमाया अस्पताल की ओर से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर 5 मार्च को लगातार  छठी बार “निमाया ग्रेट रन-2023” आयोजन किया गया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इससे पहले 4 मार्च को साइंस सेंटर में ग्रेट एक्टिव एक्सपो और ग्रेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

समूचे आयोजन को लेकर

निमाया अस्पताल डॉ पूजा नाडकर्णी की ओर से कहा कि निमाया लगातार महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं, तब महिलाओं को जागृत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैराथन दौड़ “निमाया ग्रेट रन” का आयोजन किया जाता है। इस बार भी निमाया ग्रेट रन का आयोजन 5 मार्च को सुबह 6 बजे किया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस विभाग व स्वयं सेवकों का सहयोग मिला। करीब 2500 महिलाओं ने दौड़ में भाग लिया और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर संदेश दिया।

निमाया ग्रेट रन का आयोजन इंडोर स्टेडियम से किया गया। राज्य गृहमंत्री हर्ष संघवी, जेसीपी डीएच परमार व डीसीपी ट्रैफिक अमिता वनानी ने हरी झंडी दिखाई। केबल स्टेट ब्रिज से इंडोर स्टेडियम पर दौड़ पूरी हुई।  प्रत्येक फिनिशर को मेडल से सम्मानित किया गया।

ग्रेट रन से पहले 4 मार्च को निमाया द्वारा पहली बार ग्रेट एक्टिव एक्सपो का आयोजन किया गया। एक्सपो का आयोजन कर योग, जिम सहित स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बेचने वाले सूरत और विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित ब्रांडों को एक मंच प्रदान किया गया। साथ ही साइंस सेंटर आर्ट गैलरी में रनर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें 42 किमी की दौड़ पूरी करने वाली करीब 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related posts

नाथद्वारा में इंडियन हेल्थकेयर लीग के पहले सत्र का सफल समापन, RLC वॉरियर्स बने चैंपियन

Jansansar News Desk

UPKL सीजन 2 के पहले मुकाबले में काशी किंग्स से भिड़ेंगे लखनऊ लायंस

Ravi Jekar

जयपुर में होने जा रहा है CPKL सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ — अब की बार मुकाबला होगा दुबई में!

Ravi Jekar

CPKL सीज़न 2 का आख़िरी ट्रायल जयपुर में — कबड्डी के डुबकी किंग प्रदीप नरवाल भी होंगे शामिल!

Ravi Jekar

वेदांता लांजीगढ़ ने ओडिशा स्कूल तीरंदाजी में मचाया धमाल, 12 पदक जीते

Ravi Jekar

आज Bronze, कल Gold, इंदौर की आर्या ने किया भारत का नाम MMA में रोशन

Ravi Jekar

Leave a Comment