Jansansar
इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो
बिज़नेस

सूरत में तीन दिवसीय इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो का आगाज

निर्माताओं, डेवलपर्स, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, व्यापारियों और सलाहकारों के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करेगा

सूरत। सूरत के सरसाणा स्थित सूरत इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेन्टर में 13-14-15 सितंबर 2024 को तीन दिवसीय इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो का तीसरे संस्करण आयोजन किया गया है। जिसमें 13 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो का उद्घाटन गुजराती अभिनेता और ओपेरा एनर्जी के ब्रांड एंबेसडर हितेन कुमार तथा सूरत चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय मेवावाला की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सूरत चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष निखिल मद्रासी, साउथ गुजरात सोलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप हीरापारा, साउथ गुजरात सोलर एसोसिएशन के सचिव किशन ठुम्मर, हरदीप गजीपारा, इवांता एनर्जी के प्रबंध निदेशक, विशाल श्रीवास्तव, इवांता एनर्जी के संचालन प्रमुख राम सौंदलकर और हैदराबाद में मीडिया डे मार्केटिंग के निदेशक राम सौंदलकर मौजूद रहें।

इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के हितधारकों जैसे निर्माताओं, डेवलपर्स, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, व्यापारियों और सलाहकारों के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें सौर, पवन, जल और जैव ऊर्जा, कार्बन क्रेडिट और आरई की भूमिका पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। इंडिया ग्रीन एनर्जी एक्सपो भारत सरकार के शुद्ध शून्य उत्सर्जन को प्राप्त करने के उद्देश्य के अनुरूप है। इसका उद्देश्य आम उपयोगकर्ताओं के बीच रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के उपयोग के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना और एक्सपो में उद्योग के खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है।

3 दिवसीय एक्सपो में लगभग 7000 विजिटर्स के आने की उम्मीद है और इसमें 70 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे, जिनमें गोल्डी सोलर, रेडरेन, ओपेरा एनर्जी, गौतम सोलर, ओसवाल, प्रीमियर एनर्जीज, इवांता, माइक्रोटेक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो 700 से अधिक विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। एक्सपो में रिन्यूएबल एनर्जी उद्योग में टेक्नोलॉजी और उत्पादों की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा और यह नए व्यावसायिक गठजोड़ की खोज करने, उद्योग के विशेषज्ञों से जुड़ने और भविष्य के व्यावसायिक साझेदारों को खोजने के लिए एक बेहतरीन वन स्टॉप डेस्टिनेशन होगा। के.पी. ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज इस कार्यक्रम का प्लैटिनम प्रायोजक है।

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment