Jansansar
लाइफस्टाइल

खारघर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं श्री रामकथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

गुरुवार शाम को रायगढ़ जिला विधायक प्रशांत ठाकुर प्रभु श्री रामजी का आर्शिवाद एवं प्रशाद लेने के लिए रामकथा स्थल पर पधारेंगे

प्रतिदिन सुबह वेदी पूजन, हवन आहूति तथा शाम 4 से 8 बजे तक रामकथा, आरती तथा उसके बाद प्रसादी का आयोजन किया जाता है,गुरुवार शाम को रायगढ़ जिला विधायक प्रशांत ठाकुर प्रभु श्री रामजी का आर्शिवाद एवं प्रशाद लेने के लिए रामकथा स्थल पर पधारेंगे।

नवी मुंबई : खारघर, सेक्टर-15, नवी मुंबई में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री रामकथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला जन्मभूमि अयोध्या को समर्पित इस महायज्ञ एवं रामकथा का आयोजन श्री राम जानकी जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा 10 से 18 फरवरी तक किया गया है। यज्ञाचार्य पं. श्री कृष्णा आचार्यजी, पं. श्री दिव्यांशु आचार्यजी तथा पं. श्री श्याम पाण्डेयजी के पावन सानिध्य में इस महायज्ञ एवं रामकथा का आयोजन किया गया है। स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र के भक्तजन रोज बड़ी संख्या में कथा का रसपान करने आ रहे है।इससे पहले 9 फरवरी, शुक्रवार शाम को श्री राम जानकी मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। यहां आयोजन स्थल पर प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक वेदी पूजन, 9:30 से दोपहर 1 बजे तक हवन आहूति तथा शाम 4 से 8 बजे तक रामकथा, आरती तथा उसके बाद प्रसादी का आयोजन किया जाता है। कथावाचक ने कहा कि, जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह पर रामकथा संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि, रामकथा से पूरा वातावरण शुद्ध होता है। संसार के सभी जीवों का मंगल रामकथा के श्रवणपान से ही हो जाएगा। उन्होंने रामकथा के अनेक प्रसंग सुनाए, जिसे सुनकर सभी भक्तजन भक्ति से ओतप्रोत हो गए। उन्होंने कहा कि, रामचरित्र मानस में राम व सीता का व्यवहार हमारे और समाज के लिए आदर्श है। प्रवचन के दौरान बीच-बीच में भजन व किर्तन से लोग भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।

श्री राम जानकी जनकल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष श्याम पाण्डेय ने बताया कि रामलला अयोध्या को समर्पित इस रामकथा का धर्म वृद्धि एवं सर्वजन कल्याण हेतु पूरे भक्तिभाव से किया जा रहा है। उन्होंने तथा संस्था के सचिव कृष्णा पाण्डेय एवं दिव्यांशु मिश्रा, प्रेम सोनी सहित अग्रणियोंने इस यज्ञ कार्य में सहभागी बनने के लिए रायगढ़ जिला के विधायक प्रशांत किशोर को निमंत्रण दिया। विधायक श्री प्रशांत ठाकुर ने इस निंमंत्रण को स्वीकार किया तथा प्रभु श्री रामजी का आर्शिवाद एवं प्रशाद लेने के लिए वे गुरुवार शाम को रामकथा स्थल पर पधारेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक पं. श्री ब्रिजेश पाण्डेयजी, व्यवस्थापक श्री प्रदिप म. सचढ़े, श्री रामस्वार्थ वर्माजी, श्री प्रेम सोनीजी आदि ने विशेष सहयोग दिया। उन्होंने सभी भक्तों से कथा का श्रवण लाभ लेने को कहा है।

Related posts

छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

Ravi Jekar

Fashion Model Arya कौन हैं? Vogue फीचर्स से लेकर FMA ब्रांड की सफलता तक

Ravi Jekar

अलीगढ़ से विश्वपटल तक : अमर सिंह राही व डॉ.अवनीश राही के महाकाव्य की गूँज

Jansansar News Desk

नई दिल्ली में डॉ. आदित्य पतकराव और केंद्रीय मंत्री वि. सोमन्ना की महत्वपूर्ण बैठक – मुरुड स्टेशन विस्तार, घटनांदुर-श्रीगोंदा-दौंड रेलवे प्रोजेक्ट और बीड स्टेशन विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

Jansansar News Desk

जोनल रेलवे सदस्य डॉ. आदित्य पतकराव ने की रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक

Jansansar News Desk

Animesh Khare Das की नई किताब “Poems and Verses for Kids” लॉन्च

Jansansar News Desk

Leave a Comment