Jansansar
मोरारी बापू ने इस करुण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है
धर्म

बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहायता

बेंगलुरु (कर्नाटक), जून 12: कर्नाटक के बेंगलुरु में भगदड़ की एक दर्दनाक घटना में 11 लोगों की जान चली गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की भव्य जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों लोग एकत्र हुए थे। भीड़ बेकाबू हो गई और परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 युवाओं की इस हादसे में मृत्यु हो गई।

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस करुण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारजनों को ₹15,000-₹15,000 की सहायता राशि अर्पण की है। कुल सहायता राशि ₹1,65,000 है।

एक अन्य दुखद घटना में, द्वारका की गोमती नदी में स्नान करते समय जामनगर की एक युवती की डूबने से मृत्यु हो गई। पूज्य बापू ने उस युवती को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसके परिवार को ₹15,000 की सहायता समर्पित की है।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related posts

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

Leave a Comment