Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

ISGJ और IDL द्वारा अहमदाबाद में डायमंड एंड ज्वेलरी संस्थान और परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन

“हमारा संस्थान शिक्षा और अनुसंधान के केंद्र के रूप में काम करेगा और डायमंड एंड ज्वेलरी उद्योग के मानकों को बढ़ाने में मदद करेगा”: कल्पेश देसाई

अहमदाबाद: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जेम्स एंड ज्वैलरी (ISGJ) ने अहमदाबाद में अपने अत्याधुनिक संस्थान और डायमंड एंड ज्वैलरी परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है। इस नए संस्थान के शुभारंभ के साथ यहां, जेम्स एंड ज्वेलरी(रत्न और आभूषण) की दुनिया में नवाचार, शिक्षा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

यह केंद्र इन्टरनेशनल डायमंड लेबोरेटरी (IDL) के सहयोग से स्थापित किया गया है। जो हीरे, जवाहरात और आभूषणों की पहचान, गुणवत्ता विश्लेषण और मूल्यांकन में विशेषज्ञता वाली एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला और अनुसंधान संस्थान है।

सोमवार को आयोजित नए केन्द्र के उद्घाटन समारोह में अहमदाबाद ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जिगर सोनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में अहमदाबाद डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसुखभाई बी कोलडिया उपस्थित रहे थे।

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जेम्स एंड ज्वैलरी (ISGJ) के संस्थापक कल्पेश देसाई ने कहा कि, “हमारे संस्थान और प्रयोगशाला का उद्घाटन हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण सीमाचिह्नरुप है और उत्कृष्टता और नवीनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह शिक्षा और अनुसंधान के केंद्र के रूप में काम करेगा और रत्न और आभूषण उद्योग के मानकों को ऊपर उठाने में मदद करेगा। हम यहां सभी को हमारे साथ जुड़ने और रत्नों और आभूषणों की दुनिया में शिल्प कौशल, रचनात्मकता और सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

ISGJ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान, अपनी अद्वितीय और अनुकूलित व्यावसायिक प्रोग्रामिंग, अनुभवात्मक सीखने के अवसरों और उच्च गुणवत्ता वाले संकाय के लिए प्रसिद्ध है। यह नई प्रयोगशाला आभूषण, हीरे, रत्न विज्ञान और प्रबंधन के क्षेत्रों में उन्नत संसाधन और विशेषज्ञता प्रदान करेगी।

102, थर्ड आई 3, गिरीश कोल्ड ड्रिंक्स के नजदीक स्थित ISGJ संस्थान और परीक्षण प्रयोगशाला, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करते हुए रत्न और आभूषण परीक्षण के लिए एक अग्रणी केंद्र बनने के लिए तैयार है।

 

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment