Jansansar
बिज़नेस

कपड़ों की फ्रेंचाइजी अजमेरा ट्रेंड्स ने मनाया 100वें स्टोर का जश्न

“कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” सूरत की अग्रणी टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी अजमेरा फैशन ने एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ कर दी है। इस कम्पनी द्वारा “अजमेरा ट्रेंड्स” के नाम से दी जा रही महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की फ्रेंचाइजी ने मात्र एक साल के रिकॉर्ड समय में अपने 100 स्टोर्स पूरे कर लिए हैं।

इस महान उपलब्धि पर अजमेरा फैशन के हेड ऑफिस, सूरत में जश्न का माहौल था। पूरी टीम ने एक-दुसरे को बधाई दी और केक काट कर इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया।

जबरदस्त कम्पटीशन के इस युग में एक वर्ष के भीतर सौ फ्रेंचाइजी स्टोर का माइल-स्टोन पार करना वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है। इस बड़ी कामयाबी के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। अजमेरा फैशन के फाउंडर एंड सीईओ श्री अजय अजमेरा बताते हैं, “ हम मैन्युफैक्चरर हैं पर एक सफल रिटेल फ्रैंचाइज़ी स्टोर चेन बनाने के लिए रिटेलर्स के चैलेंजेज को समझना ज़रूरी था। इसलिए हमने करोड़ों रुपये लगा कर लखनऊ में एक एक रिटेल स्टोर रन किया और अपने फ्रेंचाइजी मॉडल को उस अनुभव के आधार पर तैयार किया, जो ईश्वर की कृपा से सभी को काफी पसंद आ रहा है।”

कंचनपुर, वाराणसी में खुली अजमेरा ट्रेंड्स फ्रेंचाइजी के ओनर सौरभ जी का कहना है, “अजमेरा ट्रेंड्स की टीम बहुत सपोर्टिव है। मैं यह फ्रेंचाइजी लेकर बहुत खुश हूँ। हमारा ग्राहक भी संतुष्ट है और प्रॉफिट भी काफी अच्छा है।”

100 वें स्टोर की उपलब्धि पर जब हमने अजय जी से इस कामयाबी का राज पूछा तो उनका कहना था, “हम कभी भी दुकान में माल भेज कर संतुष्ट नहीं होते, हमें संतुष्टि तब मिलती है जब कंज्यूमर उसे पसंद करते हैं और हमारे उत्पादों से सैटिसफ़ाइड होते हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि, “हमारी हर उपलब्धि कपड़ा व्यापारियों से मिलने वाले सहयोग और प्रेम के कारण है। हम यहीं नहीं रुकेंगे, आने वाले समय में पूरे भारत में अजमेरा ट्रेंड्स स्टोर्स के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे।”

अजमेरा फैशन की यह सफलता साबित करती है कि जो लोग सपने देखते हैं और सच में उन्हें साकार करने की हिम्मत रखते हैं, वही सफलता के असली हकदार होते हैं। हमारी टीम की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Related posts

आईआईएफएल फाइनेंस: को-लेंडिंग से भारत में अंतिम छोर तक लोन वितरण में तेजी

Jansansar News Desk

एसेटप्लस ने भारत की अगली पीढ़ी के म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स तैयार करने के लिए ‘हर घर MFD’ पहल की शुरुआत की

Jansansar News Desk

भारतीय फूड-टेक स्टार्टअप Easy Cater पारदर्शिता के साथ देशभर में हाइपरलोकल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा

Jansansar News Desk

MENA, GCC, UAE और भारत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया माइग्रेशन उद्योग के अग्रणी नाम: F4MG के बुरज़िन नानावटी (Bz)

Jansansar News Desk

DRiV™ ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ग्लोबल आफ्टरमार्केट दिग्गज के लिए ऐतिहासिक पहली साझेदारी

Jansansar News Desk

आईसीएमएआई गाजियाबाद चैप्टर द्वारा “टैक्स रिफॉर्म्स 2026” सेमिनार का सफल आयोजन

Jansansar News Desk

Leave a Comment