Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ और ट्रैफिक विभाग ने किया दौड़ का आयोजन

ट्रैफिक जागरूकता, विमेन सेफ्टी ऑन रोड और हेल्धी विमेन फॉर सोसायटी का दिया संदेश

सूरत: निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ की ओर से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रविवार को लगातार सातवीं बार “निमाया ग्रेट रन-2024” आयोजन किया गया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

समूचे आयोजन को लेकर

निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ की  डायरेक्टर पूजा नाडकर्णी सिंह ने बताया कि निमाया लगातार महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं, तब महिलाओं को जागृत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैराथन दौड़ “निमाया ग्रेट रन” का आयोजन किया जाता है। इस बार भी निमाया ग्रेट रन का आयोजन 3 मार्च को सुबह 6 बजे किया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस विभाग व स्वयं सेवकों का सहयोग मिला। करीब 2500 महिलाओं ने दौड़ में भाग लिया और ट्रैफिक जागरूकता, विमेन सेफ्टी ऑन रोड और हेल्धी विमेन फॉर सोसायटी का संदेश दिया।

निमाया ग्रेट रन का आयोजन इंडोर स्टेडियम से किया गया। डीसीपी ट्रैफिक अमिता वानाणी, डीसीपी विशेष शाखा हेतल पटेल और निमाया विमेन सेंटर फॉर डायरेक्टर पूजा नाडकर्णी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। केबल स्टेट ब्रिज से इंडोर स्टेडियम पर दौड़ पूरी हुई।  प्रत्येक फिनिशर को मेडल से सम्मानित किया गया।

Related posts

कोडिंगामाली खदान विस्तार परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

Jansansar News Desk

कलपक्कम PFBR की ऐतिहासिक उपलब्धि में देवरिया के योगेश यादव की अहम भागीदारी

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

वेंगर, प्रतिष्ठित स्विस घड़ियों और ट्रैवल गियर ब्रांड ने भारत में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च की

Jansansar News Desk

श्री अमित शाह ने किया ‘को-ऑप कुंभ 2025’ का उद्घाटन

Ravi Jekar

गीतकार डॉ.अवनीश राही को चंदबरदाई गीत ॠषि राजस्थान सम्मान

Jansansar News Desk

Leave a Comment