Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव 12 से 14 जनवरी को पहली बार होगी पगड़ी (साफा) बांधने की प्रतियोगिता -पवन व्यास

New Delhi (India), January 5: अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव में इस वर्ष पहली बार रंगोली ,मेहंदी ,ड्रॉइंग व स्थानीय लोगों के लिए पगड़ी बांध कॉम्पिटिशन आयोजित होगा साथ ही ऊंट दौड़ के साथ-साथ घुडदौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कार्यक्रम सहित स्थानीय कला और संस्कृति के साथ-साथ कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो तथा सेलिब्रिटी नाइट तथा अग्नि नृत्य आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।

पहले दिन हेरिटेज वॉल्क व बीकानेर कार्निवाल का आयोजन होगा। यह लक्ष्मी निवास पैलेस से जूनागढ़ तक आयोजित किया जाएगा ,जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों और बीकानेर की स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से मोहता चौक, साग बाजार ,चूड़ी बाजार भांडाशाह जैन मंदिर से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक आयोजित की जाएगी।

अंतराष्ट्रीय पगड़ी कलाकार पवन व्यास ने बताया की 13 जनवरी को धरणीधर स्टेडियम में सिटी वाइब्स कार्यक्रम में स्थानीय कला और संस्कृति तथा कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो व पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस दौरान मुरारी लाल का एक लाफ्टर शो भी रखा गया है।

साथ ही दम्माणी चौक में भी संस्कृति आयोजन व देवाशीष गोड़ द्वारा लाइव कॉमेडी का आयोजन रखा गया है ।

13 जनवरी को ही एनआरसीसी में ऊंट दौड़ ,ऊंट श्रृंगार, ऊंट डांस तथा ऊंट फर कटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।इस दौरान हॉर्स रेस का आयोजन भी किया जाएगा।

इसी दिन डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शाम को फैशन वॉक तथा फोक नाइट- सॉयल्स का सन का आयोजन होगा जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

रायसर के धोरों में होंगे विशेष आयोजन

उपनिदेशक पर्यटन अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान रायसर में सेलिब्रिटी नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें अग्नि नृत्य के साथ-साथ एक विशेष सेलिब्रिटी को प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

यहां देसी विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ ही दिन में खो-खो, कबड्डी, साफा बांधने की प्रतियोगिता मटका दौड़, टग आफ वार, जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी ।इस दौरान सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हॉट एयर बैलून , कैमल सफारी जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मिस्टर बीकानेर, मिस मरवण, मिसिज़ बीकाणा, ढोला-मरवण, रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग व साफ प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं के लिए ढोला मारू परिसर स्थित टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर में आवेदन जमा करवा सकते हैं और कैमल फेस्टिवल का पीआर मल्टीफेस डिजिटल कर रहा है जो की भारत की शीर्ष कंपनी है।

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment