Jansansar
धर्म

बारिश के विघ्न के बावजूद बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का सफल आयोजन

अहमदाबाद: विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर पीठाधीश, प.पू. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के दिव्य दरबार का आयोजन गांधीनगर के पास राघव फार्म एंड पार्ट प्लॉट में किया गया। इस दिव्य दरबार के दिन अहमदाबाद और गांधीनगर में भारी बारिश के बावजूद बाबा बागेश्वर के हजारों श्रद्धालु और गुजरात के साधु-संत, महामंडलेश्वर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे और बाबा ने भक्तों को जरा भी निराश नहीं किया।

खराब मौसम और भारी बारिश से बेफिक्र बाबाजी समारोह स्थल पर पहुंचे और भक्तों, महामंडलेश्वर और साधु-संतों से मिलकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता, जातीमुक्त सनातन धर्म और हिन्दू राष्ट्र की घोषणा पर बाबाजी ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किये।

बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार
बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार

अचानक मौसम में आए बदलाव से उत्पन्न चुनौतियों के बीच राष्ट्र वंदना मंच के अध्यक्ष श्री डी.जी. वंजारा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास और व्यवस्था की। इस अवसर पर कथावाचक डॉ. श्री जलपेश मेहता, कथावाचक डॉ. रामेश्वर बापू हरियानी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया था और हजारों श्रद्धालुओं ने इसका उत्साहपूर्वक प्रतिसाद दिया।

Related posts

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

सेवा और साधना की जीवंत मिसाल: प्रशांत महाराज जी का शिवशक्ति अनुग्रह पीठ

Jansansar News Desk

Leave a Comment